Home उत्तर प्रदेश अखिल भारतीय यादव महामंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न

अखिल भारतीय यादव महामंच की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक हुई संपन्न

JHANSI NEWS: अखिल भारतीय यादव महासभा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक झांसी में सम्पन्न हुई। इस  कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसिंह यादव रहें। कार्यक्रम का शुभारंभ यदुकुल शिरोमणि ने भगवान कृष्ण के चरणों में पुष्प अर्पित करके किया। इस कार्यक्रम में संगठन के विस्तार पर विस्तृत चर्चा की गई तथा समाज में व्याप्त कुरीतियों को समाप्त करने के लिए प्रेरित किया। भारत के कोने-कोने से आये संगठन के पदाधिकारियों ने यादव समाज के विकास के लिए विचार व्यक्त किए। संगठन के वक्ताओं ने शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि यादव समाज के लोग अपने-अपने बच्चों को शिक्षित जरूर करें चाहे भूखा सोना पड़े। यादव समाज के लोगों ने अपने समाज के अन्तिम पायदान पर खड़े व्यक्ति का सहयोग करने संकल्प लिया। कानपुर से आये कवि डॉ रामसिंह यादव ने कविताओं के माध्यम से समाज को सही दिशा में चलने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन संगठन की महिला मंच की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेखा यादव  ने किया। कार्यक्रम का संचालन राजकिशोर यादव ने किया। इस कार्यक्रम में संगठन के संयोजक रामाकिशन यादव ऐटा, राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवसिंह यादव हमीरपुर, उपाध्यक्ष विजयपाल यादव दिल्ली, कोषाध्यक्ष यदुनाथ यादव कानपुर, सचिव डॉ जीतेंद्र सिंह यादव सहारनपुर, संगठन मंत्री विपिन यादव कानपुर, प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित यादव हमीरपुर,धीरेन्द्र सिंह यादव (शनि) झांसी, जगमोहन यादव सेमरी, राजपाल यादव मप्र, विश्व  प्रताप यादव, फौजी सुल्तान सिंह यादव, रामकिशन यादव पूर्व बीके डी अध्यक्ष मानसिंह यादव जीतू यादव  प्रदीप टांडा, कमलेश यादव अरुण यादव सेना, सोनू यादव अमरौख प्रदीप यादव सेना राम सिंह यादव, विश्व प्रताप सिंह यादव, रोहित यादव सेना कुलदीप यादव अमरौख अनिल यादव डां सहाब मनोज यादव अरुण प्रधान सेना अंशुल यादव, उमा यादव झांसी, मीना यादव झांसी,सर्मिला यादव सहित यादव समाज के सैकड़ों संभ्रात लोग उपस्थित रहे। कृष्णा आश्रय फाउंडेशन के अध्यक्ष उदय सिंह यादव ने सभी का आभार व्यक्त किया।