Home आस्था अखिल ब्रह्माण्ड नायक भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ हुआ...

अखिल ब्रह्माण्ड नायक भगवान श्री जगन्नाथ की रथयात्रा हर्षोल्लास के साथ हुआ संपन्न

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर ट्रस्ट बोर्ड एवं श्री जगन्नाथ रथयात्रा प्रबंध समिति के संयुक्त तत्वावधान में भगवान श्री जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की भव्य रथयात्रा श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ निकाली गई।
प्रातःकाल मंदिर में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजा-अर्चना के बाद भगवान के विग्रहों को सुसज्जित रथों पर विराजमान कराया गया। इसके बाद गाजे-बाजे, शंख, घंटा-घड़ियाल और जयघोष के बीच रथयात्रा नगर भ्रमण के लिए रवाना हुई। पूरे दिन श्रद्धालुओं ने दर्शन-पूजन किया। सायंकाल महाआरती के बाद श्रद्धालुओं ने भगवान के रथ की रस्सी खींचकर नगर भ्रमण कराया। इस्कॉन के हरिनाम संकीर्तन, भजन-कीर्तन और जयकारों से पूरा नगर भक्तिमय हो उठा। मार्ग में विभिन्न सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों ने पुष्पवर्षा कर स्वागत किया तथा श्रद्धालुओं के लिए शर्बत, जल और प्रसाद की व्यवस्था की। नगर भ्रमण के बाद रथयात्रा पुनः श्री ठाकुर रामकुमार मंदिर पहुँची, जहाँ आरती और प्रसाद वितरण के साथ महोत्सव का समापन हुआ।