JHANSI NEWS: अक्षय तृतीया के अवसर पर अखिल भारतीय कायस्थ महासभा, झांसी द्वारा मासिक बैठक का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर भगवान श्री चित्रगुप्त जी की विधिवत पूजा-अर्चना एवं मध्यार्पण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित कायस्थ समाज के बंधुओं ने अपने विचार व्यक्त करते हुए समाज में एकजुटता बनाए रखने का संकल्प लिया। बैठक के दौरान समाज के विभिन्न सदस्यों को सम्मानित भी किया गया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के सचिव बनाए जाने पर हर्ष निगम को सम्मानित किया गया, वहीं अर्जुन श्रीवास्तव को कक्षा 10 में 98 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्तीर्ण होने पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदीप श्रीवास्तव एवं अध्यक्षता मंगल श्रीवास्तव द्वारा की गई। इस अवसर पर शिवांशु श्रीवास्तव, एच.एस. भटनागर, सुरेंद्र श्रीवास्तव, कमल श्रीवास्तव, डॉ. अनु निगम, डॉ. रामस्वरूप श्रीवास्तव, डॉ. अंजनी श्रीवास्तव, रोहित सक्सेना, अर्जुन श्रीवास्तव, पीयूष श्रीवास्तव, पुनीत श्रीवास्तव, राहुल खरे, शौकत खरे सहित बड़ी संख्या में कायस्थ समाज के लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन सामाजिक एकता एवं संगठन को मजबूत करने के संकल्प के साथ हुआ।







