Home उत्तर प्रदेश Up Board  Result 2026 : हाईस्कूल में सीतापुर से कशिश वर्मा, इण्टर...

Up Board  Result 2026 : हाईस्कूल में सीतापुर से कशिश वर्मा, इण्टर में सीतापुर की शिखा वर्मा रही टॉपर

19
0

–हाईस्कूल में 90.42 एवं इण्टर में 80.38 प्रतिशत छात्र रहे उत्तीर्ण

–हाईस्कूल में बालक 87.30 व बालिका 93.76, इण्टर में बालक 75.04 व बालिका 86.32 प्रतिशत

प्रयागराज। उप्र माध्यमिक शिक्षा परिषद्, उत्तर प्रदेश (यूपी बोर्ड) प्रयागराज द्वारा संचालित हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट परीक्षा – 2026 का परिणाम माध्यमिक शिक्षा निदेशक / सभापति डॉ महेन्द्र देव एवं यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने गुरूवार को सायं चार बजे बोर्ड मुख्यालय के सभागार में आज घोषित किया। उन्होंने बताया कि हाईस्कूल में कुल 90़.42 प्रतिशत तथा इण्टर में 80.38 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। दसवीं में सीतापुर से कशिश वर्मा एवं एवं इण्टर में सीतापुर से ही शिखा वर्मा ने टॉप किया है।
माध्यमिक शिक्षा निदेशक / सभापति ने बताया कि हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा 18 फरवरी से 12 मार्च तक कुल 8033 परीक्षा केन्द्रों पर हुई थी। इस वर्ष 53,37,773 परीक्षार्थियों ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट पंजीकरण कराया था। जिसमें 10वीं में 26,01,381 एवं 12वीं में 24,86,072 छात्र-छात्राएं परीक्षा में सम्मिलित हुए।
यूपी बोर्ड के सचिव भगवती सिंह ने बताया कि कापियों का मूल्यांकन 254 केन्द्रों पर 18 मार्च से 04 अप्रैल के बीच मूल्यांकन कराया था। यूपी बोर्ड सचिव ने बताया कि हाईस्कूल में 13,43,524 बालक तथा 12,57,857 बालिकाओं ने परीक्षा दी। जिसमें से 11,72,862 बालक तथा 11,79,319 बालिकाएं उत्तीर्ण हुए हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.30 एवं बालिकाओं का 93.76 प्रतिशत है। हाईस्कूल उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कुल 92,594 परीक्षकों द्वारा सम्पन्न हुआ। सचिव ने बताया कि इसी प्रकार इण्टर में कुल 24,86,072 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए। जिसमें 13,09,397 बालक एवं 11,76,675 बालिकाएं हैं। बालकों का उत्तीर्ण प्रतिशत 75.04 तथा बालिकाओं का 86.32 प्रतिशत है। इण्टरमीडिएट उत्तर पुस्तिकाओं का मूल्यांकन कुल दो चरणों में 55,973 परीक्षकों द्वारा सम्पन्न हुआ है।
प्रेसवार्ता में पत्राचार निदेशक सीएल चौरसिया, अपर सचिव प्रशासन एसके सिंह, डायट प्राचार्य राजेन्द्र प्रताप, उप सचिव देवव्रत सिंह, शालिनी यादव, रिचा श्रीवास्तव सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।