वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए विवेक का चंडीगढ़ अंडर-19 टीम में चयन
प्रयागराज। शामली, उत्तर प्रदेश के उभरते क्रिकेट खिलाड़ी विवेक पुंडीर का चयन वीनू मांकड़ ट्रॉफी के लिए चंडीगढ़ अंडर-19 टीम में हुआ है। विवेक तेज गेंदबाज के रूप में अपनी पहचान बना रहे हैं। विवेक अप्रैल 2026 से प्रयागराज स्थित जैदी इंडोर क्रिकेट अकादमी में प्रशिक्षण ले रहे हैं। वह अकादमी के प्रशिक्षक आशीष विंस्टन जैदी और केबी काला के मार्गदर्शन में नियमित अभ्यास कर अपनी गेंदबाजी एवं क्रिकेट कौशल को निखार रहे हैं। विवेक के पिता सहदेव कुमार आर्मी मेडिकल कोर में सूबेदार के पद पर कार्यरत हैं और वर्तमान में कारगिल, लद्दाख में तैनात हैं। परिवार और प्रशिक्षकों ने विवेक की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है।