देवबंद : डॉक्टरेट की मानद उपाधि मिलने पर सय्यद वजाहत शाह का किया सम्मान
देवबंद (सहारनपुर)।उस्मानी तहक़ीक़ी व तसनीफी इदारे देवबंद की ओर से महमूद हाल में वर्ल्ड कल्चरल एंड एजुकेशन आर्गेनाइजेशन देहली द्वारा शिक्षा एवं लेखन के क्षेत्र में विशेष योगदान के लिए सय्यद वजाहत शाह को हॉनररी डॉक्टरेट की उपाधि मिलने पर सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सम्मान समारोह की अध्यक्षता करते हुए शैख़ उल क़ुर्रा क़ारी अबुल हसन आज़मी ने कहा के "ज़िन्दगी बामक़सद होनी चाहिए तभी आप दुनिया और आख़रत मे सुर्ख रूह हो सकते हैं। बेहतर फैसलों, कोशिशों के कामयाब परिणाम होते हैं, यही सब वजाहत शाह ने किया और उन्हें यह सम्मान मिला। मुख्य अतिथि नामवर शायर डॉक्टर नवाज़ देवबंदी ने कहा के "शाह परिवार के लिए यह गर्व का विषय है कि उसकी चौथी पीढ़ी भी शिक्षा और साहित्य के क्षेत्र मे अमूल्य और निरंतर सेवाएं दे रही है। हज़रत अल्लामा सय्यद अनवर शाह कश्मीरी रह. का लगाया हुआ इल्मी दरख़त आज भी हरा -भरा है, सय्यद वजाहत शाह ने लेखन के क्षेत्र में हर विषय पर लिखने मे सक्षम हैं,वो हर मुद्दे पर बेबाक लिखते हैं। वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता, व्यापारी नेता दीपक राज सिंघल, स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल के प्रबंधक साद सिद्दीक़ी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहत ख़लील सिद्दीक़ी,ज़र्रार बेग, अध्यापक शादाब ख़ान और इस्लाम उर रहमान ने अपने विचारों में सय्यद वजाहत शाह की शिक्षण, लेखन और सामाजिक कार्यों का उल्लेख करते हुए सामूहिक रूप से सराहना की।कार्यक्रम का आरम्भ क़ारी अबुल हसन आज़मी की तिलावत से हुआ। संचालन अब्दुर्र रहमान सैफ ने किया ।संस्था की ओर से प्रशस्ति पत्र और शाल भेंट की गई। वरिष्ठ पत्रकार अशोक गुप्ता, पब्लिक गर्ल्स इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य सबा सिद्दीक़ी, अध्यापक इस्लाम उर रहमान ने भी व्यक्तिगत रूप से सम्मान किया। कार्यक्रम के आयोजन मे उमर इलाही उस्मानी, अब्दुर्र रहमान सैफ और नबील मसूदी की प्रमुख भूमिका रही। इस अवसर पर मुस्लिम फंड के प्रबंधक सुहैल सिद्दीक़ी,इस्लामिया इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य औसाफ,ताहिर हसन शिब्ली,अंसार मसूदी,
नसर इलाही उस्मानी, डॉक्टर काशिफ अख़्तर, डॉक्टर सुहैल, शायर ज़की सिद्दीक़ी, मंसर अज़ीम उस्मानी, नजम अहमद सिद्दीक़ी, शाह फैसल मसूदी, उमेर इलाही उस्मानी,सरवर उस्मानी आदि उपस्थित रहे।