थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका के साथ गलत हरकत करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार
लखीमपुर-खीरी ०४ अक्टूबर पुलिस अधीक्षक खीरी, डॉ0 ख्याति गर्ग के निर्देशन में वांछित/वारण्टी व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी) खीरी व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण एवं प्रभारी निरीक्षक कोतवाली सदर के कुशल नेतृत्व में दिनांक 04.10.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए नाबालिग बालिका के साथ गलत हरकत करने वाले वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है। दिनांक 04.10.2026 को थाना कोतवाली सदर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 0791/2026 धारा 65(2) बीएनएस व 5(m)/6 पॉक्सो एक्ट से संबंधित वांछित अभियुक्त मकबूल अहमद को नौरंगाबाद चाँदमारी के पास से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार अग्रिम आवश्यक विधिक कार्यवाही करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में भेजा जा रहा है।