शुरुआती तेजी के बाद संभला बाजार, सेंसेक्स 72 हजार के ऊपर
- Stock Market Today: सेंसेक्स अब 90 अंक ऊपर 72000 पर पहुंच गया है
- निफ्टी भी अब लाल से हरे निशान पर आ गया है
- यह 17 अंक ऊपर 22415 पर है
- एशियन पेंट्स में 2.49, एचडीएफसी बैंक में 2.40, इन्फोसिस में 2.13 पर्सेंट क गिरावट है
Stock Market Today Live 12:52 PM: शेयर मार्केट एक बार फिर से तेजी के ट्रैक पर लौट आया है। सेंसेक्स अब 90 अंक ऊपर 72000 पर पहुंच गया है। निफ्टी भी अब लाल से हरे निशान पर आ गया है। यह 17 अंक ऊपर 22415 पर है। इस उतार-चढ़ाव भरे बाजार में एनएसई में 133 स्टॉक्स 52 हफ्ते के लो पर हैं और 126 में लोअर सर्किट लगा है। Stock Market Today Live 12:06 PM: सेंसेक्स-निफ्टी आज सुबह की बढ़त लगभग पूरी तरह गंवा चुके हैं। सेंसेक्स अब 25 अंक नीचे 71883 पर आ गया है। निफ्टी भी 23 अंकों के नुकसान के साथ 22398 पर आ गया है।
Stock Market Today Live 11:48 AM: सेंसेक्स अब डे हाई 72631 के लेवल से करीब 600 अंक गिरकर 72023 तक आ गया है। जबकि, निफ्टी 22621 से 22450 पर आ गया है। यह डे हाई से 171 अंक नीचे है। गनीमत यह है कि दोनों इंडेक्स अभी भी हरे निशान पर हैं।
Stock Market Today Live 11:10 AM: अच्छी शुरुआत के बाद शेयर मार्केट थोड़ा डगमगा गया है। सेंसेक्स अभी भले ही 211 अंक ऊपर 72121 पर ट्रेड कर रहा है, लेकिन एएक समय 700 अंक से अधिक चढ़कर 72631 पर पहुंच गया था। सेंसेक्स टॉप लूजर्स की लिस्ट में एचसीएल टेक, एशियन पेंट्स, इन्फोसिस, कोटक बैंक जैसे शेयर हैं।
Stock Market Today Live 10:25 AM: शेयर मार्केट की चाल अब बिगड़ रही है। सेंसेक्स-निफ्टी डे हाई से फिसल गए हैं। सेंसेक्स 72631 के लेवल को टच करने के बाद अब केवल 247 अंक ऊपर 72157 पर है। जबकि, निफ्टी भी 22621 से लुढ़क कर 97 अंक ऊपर 22520 पर है।
Stock Market Today Live 9:15 AM: शेयर मार्केट की गिरावट पर आज ब्रेक लगता हुआ नजर आ रहा है। बीएसई का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 431अंकों की बढ़त के साथ 72341 पर खुला। जबकि, एनएसई का 50 स्टॉक्स वाला बेंचमार्क इंडेक्स निफ्टी 110 अंकों की तेजी के साथ 22532 पर खुलने में कामयाब रहा। Stock Market Today 8:25 AM : आज घरेलू शेयर बाजार हरे निशान में खुल सकता है, क्योंकि GIFT Nifty ने सोमवार, 5 अक्टूबर को सकारात्मक शुरुआत का संकेत दिया है। दूसरी ओर आज एशियाई बाजारों में रैनक थी, जबकि पिछले हफ्ते शुक्रवार को अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स हरे निशान में बंद हुए थे।
सेंसेक्स-निफ्टी पिछले 8 हफ्तों से गिर रहे
भारतीय शेयर बाजार ने लगातार आठवें हफ्ते अपनी गिरावट का सिलसिला जारी रखा। बेंचमार्क इंडेक्स लगातार बिकवाली के दबाव और कमजोर ग्लोबल संकेतों के बीच सुधार की राह पर रहे। पूरे हफ्ते बाजार दबाव में रहे। पिछले सोमवार को सेंसेक्स 1.52% गिरा, फिर अगले दो सेशन में हल्की गिरावट आई और गुरुवार को यह 0.79% और लुढ़क गया। कुल मिलाकर, पिछले हफ्ते सेंसेक्स 1,670 अंक गिरकर 71,909 पर बंद हुआ, जबकि निफ्टी 3% से ज्यादा गिरकर 22,421 पर बंद हुआ। क्या हैं सेंसेक्स-निफ्टी के लिए संकेत
गिफ्ट निफ्टी: गिफ्टी निफ्टी लगभग 22,580 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से करीब 50 अंक ऊपर था। यह भारतीय शेयर बाजार के इंडेक्स के सकारात्मक खुलने का संकेत देता है।
एशियन मार्केट: जापान का निक्केई 225 करीब 2% चढ़ा, जिसमें टेक्नोलॉजी स्टॉक्स की बढ़त ने अगुवाई की, जबकि ब्रॉडर टॉपिक्स 0.79% बढ़ा। दूसरी ओर दक्षिण कोरिया का शेयर बाजार आज, 5 अक्टूबर 2026 को नेशनल फाउंडेशन डे के सब्स्टिट्यूट हॉलिडे के चलते बंद है।
अमेरिकी बाजारों का प्रदर्शन: अमेरिकी स्टॉक फ्यूचर्स रविवार शाम को लगभग सपाट रहे, क्योंकि निवेशक ऊंची ट्रेजरी यील्ड को लेकर चिंतित बने हुए थे और फेडरल रिजर्व की पिछली बैठक के मिनट्स का इंतजार कर रहे थे, ताकि अगले ब्याज दर फैसले के संकेत मिल सकें।
शुक्रवार को डॉऊ जोन्स इंडस्ट्रियल एवरेज 250 अंक यानी 0.5% चढ़कर 51,176 पर बंद हुआ। जबकि एसएंडपी 0.7% बढ़कर 7,722 और नैस्डेक कंपोजिट 1.2% चढ़कर 27,190 पर बंद हुआ, सेशन के दौरान यह रिकॉर्ड ऊंचाई को भी छू गया था।
कच्चा तेल: कच्चा तेल अभी भी 100 डॉलर के पार है। सोमवार सुबह 6 बजे के करीब ब्रेंट क्रूड में गिरावट थी। यह 101.81 डॉलर पर ट्रेड कर रहा था। जबकि, WTI 66 सेंट टूटकर 90.45 डॉलर प्रति बैरल पर था।
सोने की कीमतें: सोने की कीमतों में सोमवार को हल्की तेजी देखने को मिली। पिछले सप्ताह जून के बाद सबसे बड़ी साप्ताहिक गिरावट के बाद निवेशकों ने अमेरिकी रोजगार बाजार के कमजोर आंकड़ों और बढ़ती बॉन्ड यील्ड के असर का आकलन किया। गोल्ड करीब 4,150 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। पिछले सप्ताह सोने की कीमत में 3.4 फीसदी की गिरावट आई थी। शुक्रवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका में सितंबर में नॉन-फार्म पेरोल में सिर्फ 29,000 की बढ़ोतरी हुई। यह ब्लूमबर्ग सर्वे में शामिल अर्थशास्त्रियों के सभी अनुमानों से कम रही।