नायरा के बढ़ाने के बाद सरकारी कंपनियों ने जारी कर दिया पेट्रोल-डीजल के रेट
नई दिल्ली। निजी ईंधन कंपनी नायरा एनर्जी द्वारा पेट्रोल की कीमत में ₹5 और डीजल में ₹3 प्रति लीटर की बढ़ोतरी के बाद सरकारी तेल कंपनियों ने सोमवार, 5 अक्टूबर को पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट जारी किए। सरकारी कंपनियों ने फिलहाल कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया है।
दिल्ली में इंडियन ऑयल के पंप पर पेट्रोल ₹102.12 और डीजल ₹95.20 प्रति लीटर है। भोपाल में पेट्रोल ₹114.65 और डीजल ₹99.74 प्रति लीटर पर है। वहीं नायरा के भोपाल पंपों पर बढ़ोतरी के बाद पेट्रोल ₹119.54 और डीजल ₹102.64 प्रति लीटर हो गया है।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में इंडियन ऑयल के अनुसार पेट्रोल ₹102.05 और डीजल ₹99.28 प्रति लीटर है। सरकारी कंपनियों की कीमतें मई के बाद से दबाव के बावजूद स्थिर बनी हुई हैं। अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में तेजी के कारण तेल कंपनियों पर कीमत बढ़ाने का दबाव बना हुआ है। हालांकि, फिलहाल सरकारी तेल कंपनियों ने खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी नहीं की है।