सहत्रबाहूँ कलचुरी सेवा समिति द्वारा आयोजित स्वास्थ्य शिविर में 368 रोगियों का हुआ निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण
झांसी। सहस्त्रबाहु कलचुरी सेवा समिति के तत्वाधान में ब्लू बेल्स पब्लिक स्कूल में मुख्य अतिथि के रूप में वीरेंद्र राय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिल भारतीय जायसवाल समर्गीय महासभा एवं विशिष्ट अतिथि वर्षा राय अध्यक्ष इन्हरवील मेन एवं कार्यक्रम की जगमोहन ओमहरे की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमे 368 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। कार्यक्रम से पूर्व अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित किया गया। तदोपरांत शिविर में आए विख्यात चिकित्सक डॉ.मनोज कनकने आर्थो, डा.प्रीति कनकने , डा. के के साहू फिजीशियन, डॉ.डी एस गुप्ता श्वास रोग, डा.आशुतोष मिश्रा , डा.अंकित श्रीवास्तव, डा.अमित यादव, डा.अपूर्वा गुप्ता दंत चिकित्सक द्वारा रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इसके उपरांत भुवनेश दिवेदी फार्मासिस्ट द्वारा निशुल्क दवा वितरण किया गया। गिरजा शंकर राय ने बताया कि भविष्य में इसी प्रकार से स्वास्थ्य शिविर लगाते रहेंगे |
संचालन निहाल चंद शिवहरे ने किया और आभार राजेश राय ने किया।
इस मौके पर राम प्रताप महाजन , राम सुंदर राय, राहुल राय रेलवे,,चतुर्भुज महाजन , राजेश राय बरुआसागर, राजकुमार राय, वीरेंद्र राय नौ नंबर, आशीष राय, अंकित राय और रामबाबू शिवहरे सदस्य , विशाल राय , शैलेन्द्र राय,गौरव राय ,नवीन राय खाती बाबा, बंटी राय, श्रीराम राय, राजकुमार राय अध्यक्ष रामेश्वर राय एडवोकेट,शैलेन्द्र राय आसिफ खान रोहित नीरज राजकुमार आदि उपस्थित रहे |