रेलवे की अंडर-23 टीम में शामिल बृजेंद्र
प्रयागराज। राजकोट में 12 से 15 अक्टूबर और बोकारो में 19 से 22 अक्टूबर तक होने वाली कर्नल सीके नायडू अंडर-23 ट्रॉफी क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए स्थानीय क्रिकेटर बृजेंद्र त्रिपाठी को भारतीय रेलवे टीम में शामिल किया है। नार्थ ईस्ट फ्रंटियर रेलवे गुवाहाटी में कार्यरत विकेटकीपर बल्लेबाज बृजेंद्र मूलरूप से भुंडा करछना निवासी शिक्षक मनोज कुमार त्रिपाठी के पुत्र हैं।