प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा रामकुमार विश्वकर्मा का गृहजनपद मीरजापुर में हुआ भव्य स्वागत
मीरजापुर । मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के निवर्तमान जिलाध्यक्षपिछड़ा मोर्चा रामकुमार विश्वकर्मा को प्रदेश मंत्री पिछड़ा मोर्चा नियुक्त किये जाने पर गृह जनपद मीरजापुर में प्रथम आगमन पर जनपद में बहुत खुशी का माहौल रहा ।
कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष लाल बहादुर सरोज के नेतृत्व में मंत्री कोपुरजागीर चौराहे पर कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया । तत्पश्चात शास्त्री सेतुपर नगर पश्चिमी मण्डल मण्डल अध्यक्ष नितिन विश्वकर्मा द्वारा अपनी पूरी टीम के साथस्वागत अभिनन्दन किया । तत्पश्चात रामकुमार का काफिला लालडिग्गी स्थित पं0दीनदयाल उपाध्याय जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर मुकेरी बाजार स्थित डॉ0 श्यामाप्रसाद मुखर्जी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और पार्टी पुरौधों को नमन किया तथासरदार पटेल चौराहा पहुँच कर सरदार बल्लभ भाई पटेल जी की प्रतिमा पर माल्यार्पणकिया ।
उसके बाद पं0 दीनदयाल पुरम कॉलोनी बरौधा कचार स्थित भाजपा जिला कार्यालयपहुँचे जहाँ उनका पार्टी कार्यकर्ताओं ने भव्य एवं दिव्य ढोल ताशा बजाकर अंगवस्त्र,बुके के साथ स्वागत किया । अभिनन्दन सभा में प्रदेश मंत्री ने कहा कि माँ विन्ध्यवासिनी को प्रणाम करता हूँ और शीर्ष नेतृत्व का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह पद हमारे लिए दायित्व नहीं सम्मान के साथ – साथ और अधिक जिम्मेदारीहै । मैं हमेशा पूरी निष्ठा, लगन और समर्पण के साथ निर्वहन करने का प्रयास करूंगातथा संगठन के निर्देशों और अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य करता रहूँगा ।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आगामी।चुनाव स्नातक – शिक्षक चुनाव – 2026 हेतु कार्यकर्ताओं से जिताने का आग्रह किया ।कार्यकर्ताओं से 2027 में पुनः भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री पिछड़ा मोर्चा सियाराम बिन्द, संजय गुप्ताने किया ।
उक्त कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपाध्यक्ष राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग सोहन श्रीमाली, जिलापंचायत अध्यक्ष राजू कन्नौजिया, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज जायसवाल, दिनेश तिवारी, जिला उपाध्यक्ष उदयभान तिवारी, इन्द्र कुमारसिंह, जिला महामंत्री रवि शंकर पाण्डेय, स्वामीनाथ सिंह, पूर्व जिला महामंत्रीहरिशंकर सिंह पटेल, वीरेन्द्र प्रताप यादव, जिला कोषाध्यक्ष चंद्रांशु गोयल, जिलामीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा, जिलाध्यक्ष महिला मोर्चा आभा पटेल, राज बहादुरसिंह, वीरेन्द्र कुमार मौर्य वीरू, जिला उपाध्यक्ष पिछड़ा मोर्चा विद्याशंकरमौर्य, कमलेश यादव, नितिन विश्वकर्मा, डॉली अग्रहरि, प्रीतेश कुमार सिंह, संतोषकुमार पाठक,के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे । उक्त जानकारी जिला मीडिया प्रभारी पं0 भावेश शर्मा ने दिया ।