National
पीएचसी असोथर परिसर में चला विशेष स्वच्छता अभियान
असोथर फतेहपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा, हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में मनाई गई। इस अवसर पर ‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान चलाकर नगरवासियों को स्वच्छ एवं स्वस्थ असोथर का संदेश दिया गया।महात्मा गांधी एवं शास्त्री जयंती के अवसर पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र असोथर परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया। नगर पंचायत असोथर चेयरमैन एवं उपस्थित लोगों ने परिसर की साफ-सफाई की। इस दौरान लोगों को संदेश दिया गया कि स्वच्छता केवल किसी विशेष दिवस तक सीमित रहने वाला अभियान नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी और निरंतर प्रयास है। उपस्थित लोगों ने दोनों महापुरुषों के सत्य, अहिंसा, सादगी और कर्तव्यनिष्ठा के आदर्शों को अपनाने का संकल्प लिया।