मुरारी लाल पटेल ने थामा जन अधिकार पार्टी का दामन
खीरी।रविवार को जन अधिकार पार्टी के तत्वाधान में मेजा विधानसभा के दरी सुकाठ गांव में कार्यकर्ता बैठक आयोजित किया गया।उक्त कार्यकर्ता बैठक में आगामी 24 अक्टूबर को बृहद कार्यक्रम आयोजित है। जिसे सफल बनाने हेतु बैठक किया गया। बैठक में मुरारी लाल पटेल को जिला उपाध्यक्ष एवं बृजेश कुशवाहा को युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष के साथ दर्जन भर से अधिक लोगों ने पार्टी का दामन थामा। वहीं आगामी 24 अक्टूबर के कार्यक्रम को सफल करने हेतु लोगों ने समर्थन किया। बैठक में बतौर मुख्य अतिथि जगत सिंह कुशवाहा प्रदेश सचिव एवं विजय सिंह, सतीश सिंह, डॉ.अमर कुशवाहा, सूर्योम, अनुज कुमार समेत कई जिम्मेदार पदाधिकारी मौजूद रहे।