महिलाओं को चूल्हे-चौके से बाहर निकलकर राष्ट्र निर्माण में निभानी होगी भूमिका: सोनिया इटावा की सोनिया चक बनीं खटीक महासभा की प्रदेशाध्यक्ष
आगरा। खटीक महासभा भारत उत्तर प्रदेश के राष्ट्रीय कार्य समिति विस्तार कार्यक्रम आगरा के एक होटल में आयोजित किया गया। इस समारोह में इटावा की सोनिया सिंह चक खटीक को खटीक समाज महिला शाखा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि एवं महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेंद्र खटीक, प्रदेश अध्यक्ष नीरज राजेश खटीक, संरक्षक व टूंडला के पूर्व विधायक शिव सिंह चक, तथा पूर्व पार्षद राष्ट्रीय कवि डॉ. अंगद सिंह धारिया ने सोनिया सिंह चक को माला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें मनोनयन व नियुक्ति पत्र सौंपकर संगठन की कमान सौंपी।खटीक महासभा की प्रदेश अध्यक्ष सोनिया सिंह चक ने सभा को संबोधित करते हुए कहा, "खटीक समाज एक योद्धा समाज है, जिसने हिंदुत्व और सनातन धर्म की रक्षा के लिए हमेशा बलिदान दिया है। उन्होंने समाज के पुरुषों से अपील की कि वे किसी भी सामाजिक कार्यक्रम में अपनी माताओं, बहनों, पत्नियों और बेटियों को साथ लेकर आएं। उन्होंने कहा जब एक महिला शिक्षित होकर समाज की बागडोर संभालेगी, तो खटीक समाज को कोई पीछे नहीं छोड़ सकता। हमें समाज की महिलाओं को गरीबी, अज्ञानता और अंधविश्वास की बेड़ियों से आजाद कराकर उनकी सामाजिक और राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करनी होगी। राजनीतिक चेतना पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि राजनीतिक दलों को खटीक समाज और विशेषकर महिलाओं की आधी आबादी की ताकत को कम करके नहीं आंकना चाहिए।