महाजन इंटीरियर का भव्य शुभारंभ, आकर्षक इंटीरियर डिजाइन से सजेंगे घर और प्रतिष्ठान
झांसी। महानगर झांसी में इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में एक नई शुरुआत करते हुए रविवार को मयूर प्लाजा, झोकन बाग, बी.आर. पेट्रोल पंप के सामने स्थित महाजन इंटीरियर का भव्य शुभारंभ किया गया। दोपहर 12 बजे आयोजित उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि डॉ. चन्द्रपाल सिंह की उपस्थिति में प्रतिष्ठान का शुभारंभ हुआ। इस अवसर पर क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, व्यापारियों एवं शुभचिंतकों ने पहुंचकर प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
महाजन इंटीरियर के संचालक हर्ष राय व नितिन महाजन ने बताया की घरों, कार्यालयों एवं व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को आकर्षक और आधुनिक रूप देने के लिए इंटीरियर संबंधी सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में एक नया विकल्प मिला है। बदलते समय के साथ इंटीरियर डिजाइनिंग का महत्व लगातार बढ़ रहा है। लोग अपने घरों और कार्यस्थलों को सुंदर, सुविधाजनक और आधुनिक बनाने के लिए नए डिजाइन एवं बेहतर साज-सज्जा को प्राथमिकता दे रहे हैं। ऐसे में महाजन इंटीरियर की शुरुआत शहरवासियों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है।
उद्घाटन अवसर पर उपस्थित लोगों ने प्रतिष्ठान की सफलता की कामना करते हुए कहा कि किसी भी नए व्यवसाय की शुरुआत क्षेत्र के विकास और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम होती है। स्थानीय स्तर पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होने से लोगों को अपने घर और प्रतिष्ठान सजाने-संवारने के लिए अधिक विकल्प मिलते हैं। इस दौरान राकेश महाजन, सुमित राय, संदीप जायसवाल, नरेंद्र राय, नरेश यादव,मनीष राय रितिका महाजन, मेघा राय, धर्मेन्द्र राय आदि लोग मौजूद रहे