मेडिकल चैराहे पर शास्त्री प्रतिमा को गंगाजल से किया गया शुद्ध
प्रयागराज। पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के एक दिन पूर्व बुधवार को मेडिकल चैराहे स्थित शास्त्री जी की प्रतिमा की साफ-सफाई की गई। जयंती समारोह की तैयारियों के तहत प्रतिमा को गंगाजल से धोकर परिसर की सफाई की गई। कायस्थ समाज के युवा नेता एवं केपी ट्रस्ट के उपाध्यक्ष तथा सपा अधिवक्ता सभा के प्रदेश सचिव शौर्य दीप सचिन श्रीवास्तव एडवोकेट ने प्रतिमा को गंगाजल से धोकर साफ-सफाई की और 2 अक्टूबर को शास्त्री जयंती मनाने की तैयारियों का जायजा लिया। इस अवसर पर सचिन श्रीवास्तव ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री ने देश को ‘जय जवान, जय किसान’ का संदेश दिया, जो आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि शास्त्री जी की सादगी, विचारधारा और आदर्श जीवनशैली से युवाओं को प्रेरणा लेनी चाहिए।