लक्ष्मीनगर-मल्दा-मधवनगर मार्ग बड़े गड्ढों में तबदील,आए दिन फंसती हैं गाड़ियां
पचपेड़वा(बलरामपुर)- संपर्क मार्ग बदहाल होने से ग्रामीणों की मुश्किलें बढ़ गई हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण आए दिन वाहन फंस रहे हैं, लेकिन जिम्मेदार विभाग सुध नहीं ले रहा है। गुरुवार को मल्दा जा रहा गैस सिलेंडर लदा ट्रक रास्ते में फंस गया। इससे चार पहिया वाहनों का आवागमन पूरे दिन बाधित रहा।शनिवार को भी एक ट्रक फंस गया।सड़क की जर्जर हालत के चलते दुर्घटना का खतरा भी बना रहता है।मल्दा निवासी सुनील गुप्ता ने बताया कि संपर्क मार्ग बनवाने की मांग कई वर्षों से की जा रही है, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की बदहाली से रोजाना आने-जाने वाले लोगों को परेशानी झेलनी पड़ती है। ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।