कुतुबशेर पुलिस ने जुआ अधिनियम में दो अभियुक्त गिरफ्तार किए
सहारनपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अपराध रोकथाम अभियान के तहत थाना कुतुबशेर पुलिस ने जुआ खेलते हुए दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार एसपी नगर और सीओ नगर प्रथम के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार त्यागी के नेतृत्व में गश्त के दौरान मोहम्मद राशिद पुत्र नासिर निवासी हबीबगढ़ कॉलोनी और चांद पुत्र इलियास निवासी हाकमशाह कॉलोनी को अंबाला रोड स्थित सिंचाई विभाग के खंडहर, बड़ी नहर के पास से पकड़ा गया। उनके कब्जे से सट्टा पर्ची, पेंसिल और 1770 रुपये नकद बरामद हुए हैं। इस संबंध में थाना कुतुबशेर पर मु.अ.सं. 502/2026 धारा 13 सार्वजनिक जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर अभियुक्तों को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।