कुशीनगर: कुश्ती की तीन बेटियां DM-CDO से मिलने जिला मुख्यालय पहुंचीं
कुशीनगर। जिले का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन करने वाली कुश्ती की तीन बेटियां बुधवार को जिलाधिकारी और मुख्य विकास अधिकारी से मिलने की आस में जिला मुख्यालय पहुंचीं।
नगर पंचायत मथउली के वार्ड नं. 11 सुभाष नगर की रहने वाली एक ही परिवार की तीनों बहनें दिल्ली में रहकर ओलंपिक की तैयारी कर रही हैं। परिवार की सबसे बड़ी बेटी आँचल चार बार नेशनल कुश्ती खेल चुकी हैं और उन्होंने जिले का मान बढ़ाया है। तीनों बहनें जल्द ही फिर से नेशनल कुश्ती में हिस्सा लेंगी।
आँचल ने बताया कि उनसे बड़ी बहन अंगिरा भी सीनियर स्टेट लेवल पर कुश्ती में बाजी मार चुकी हैं। गांव से निकलकर चारों बहनों ने अपने जीवन में काफी संघर्ष किया है। अब तीनों बहनें दिल्ली में रहकर ओलंपिक के लिए कड़ी मेहनत कर रही हैं।
बेटियों ने प्रशासन से खेल के लिए सहयोग और सुविधा की मांग की है, ताकि वे देश और जिले का नाम और ऊंचा कर सकें।