किसान दिवस पर डीएम ने सुनी किसानों की समस्याएं, अधिकारियों को दिए निस्तारण के निर्देश
मीरजापुर (अमरेश चंद्र पाण्डेय/अभय त्रिपाठी)। जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार की अध्यक्षता में विकास भवन, के आडिटोरियम में किसान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें जनपद के विकास खण्डों से आये हुए कृषकों के साथ-साथ कृषि, पशुपालन, उद्यान, सहकारिता, विद्युत, सिंचाई सहित कृषि एवं कृषि से सम्बन्धित अन्य विभागों के जनपद स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहें।
उप कृषि निदेशक विकेश कुमार द्वारा किसान दिवस से सम्बन्धित पिछली कार्यवाही को पढ़कर सुनाया गया तथा उपस्थित किसानों की समस्याओं के समाधान के बारे में भी बताया गया। बैठक में अरूण कुमार ंिसंह (मुन्ना) युवा जिलाध्यक्ष, भारतीय किसा यूनियन टिकैत, मीरजापुर के द्वारा अवगत कराया गया कि लालगंज तहसील के सभी 128 गांवों को जिसे महोदय आपके द्वारा विकासशील दर्ज करके वहां पर अब 16 बिस्वा के नीचे खरीद बिक्री पर आवासीय दर से स्टाम्प शुल्क देना न्यायोचित नहीं है, क्योंकि आपको ज्ञात होगा कि लालगंज तहसील क्षेत्र जिले का नही प्रदेश का भी सबसे पिछड़ी तहसील है दो बिगहा खेतीहर जमीन लेने पर भी 16 विस्वा आवासी रेट से स्टाम्प ड्यूटी व कोर्ट फीस लिया जा रहा है, जो हम गरीब किसानेां के लिए बेचना व खरीदना असम्भव हो गया है, इसे तत्काल प्रभाव से बन्द कराया जाए। साथ ही बताया गया कि लालगंज (खजुरी) के भारतीय खाद्य निगम (एफ0सी0आई0) धान क्रय केन्द्र को दूसरी जगह (खजुरी) से बाहर न बनाया जाए। एफसीआई खरीद केन्द्र खजुरी में होने से क्षेत्रीय किसानों को धान बेचने में काफी सहूलियत मिल जाती है और अन्य जगह केन्द्र बनाने पर विचैलिया सक्रिय हो जायेंगे, उसे तत्काल रोका जाए। कमलेश कुमार मिश्र, किसान द्वारा बताया गया कि ग्राम पथरा दसौधी पोस्ट सण्डवा विकास खण्ड सीटी में प्रार्थी के घर सड़क से 100 मीटर दूर खेत मे है और शिवाकान्त स्कूल में बच्चों को सड़क से शौचालन तक आने जाने में परेशानी हो रही है अतः सड़क से शौचालय तक इण्टरलाकिंग बनवाया जाए। श्री ओम प्रकाश सिंह, तहसील अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन टिकैट, मीरजापुर द्वारा अवगत कराया गया कि लालगंज हलिया रोड से निकला बरौधा रोड ग्राम कोटा शिव प्रताप सिंह बरसात से पुल टूट गया तथ सड़क टूट गया है।
उक्त रोड पर गिट्टी डाल दिया गया है जिससे रोड पर पड़ी गिट्टी छटकने से कई लोग घायल हो गये है। अतः पुल एवं सड़क बनवाया जाए। कंचन सिंह फौजी, जिलाध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन, मीरजापुर द्वारा अवगत कराया गया कि प्रयागराज से सोनभद्र की दूरी मात्र 150 किलोमीटर है जबकि प्रस्तावित एक्सप्रेसवे 330 किलोमीटर है पूर्व से ही चुनार से मात्र 10 किलोमीटर के अंतर पर समानान्तर रूप में राष्ट्रीय राजमार्ग संख्या 35 व राज्य राजमार्ग संख्या एसएच 5ए पहले से बना हुआ है और सोनभद्र को जोड़ने के लिए वाया मिर्जापुर से भी सड़के निर्मित व परिपूर्ण है, पूर्व से ही क्षेत्र में सड़को का जाल बिछा है, अपने आप में परिपूर्ण व उपयोगी है जिसका विस्तारीकरण कराकर कृषि योग्य भूमि, प्राकृतिक संशाधन व जनता का धन बचाया जा सकता है। प्रदीप कुमार दूबे, अध्यक्ष, भारतीय किसान यूनियन समिति, मीरजापुर द्वारा बताया गया कि ग्राम पंचायत मड़वा धनावल विकास खण्ड- हलिया एक सघन एवं विस्तृत क्षेत्रफल वाला ग्राम है, जहां की आबादी लगभग 7000 एवं 15 वार्ड है उक्त ग्राम के कई वार्डो में अभी तक विद्युतीकरण नहीं हुआ है, यह भी अवगत कराना है कि ग्राम में मात्र 63 केवीए का ट्रान्सफार्मर लगा हुआ है। कृपया 250 केवीए का ट्रान्सफार्मर लगाने की अनुमति प्रदान की जाए। जिससे सम्पूण ग्राम में विद्युतीकरण कराने की कृपा करें। साथ ही बताया गया कि ग्राम पंचायत बबुरा रघुनाथ सिंह एवं ग्राम पंचायत महुगढ़ही में अडानी एवं हिंदूजा कम्पनी द्वारा स्थापित की जा रही विद्युत परियोजनाओं से वन्य जीवध्पर्यावरण दूषित होने के कारण किसानों को समस्यायें उत्पन्न हो रही है, कृपया जांच करायी जाए।
कृषक श्री संजय कुमार मिश्र, ग्राम रामपुर 38 द्वारा बताया गया कि ग्राम रामपुर 38 में पक्की सड़क से रामपुर 38 तालाब तक इण्टरलाकिंग की खुदाई दो वर्ष से कराकर सड़क को उखाड़ दिये गये है गांव के लोगों को आने-जाने वाला केवल एक ही रास्ता था वही सड़क की खुदाई कराकर दो वर्ष से छोड़ दिया गया है, कृपया उपरोक्त इण्टरलाकिंग सड़क बनवाने की कृपा की जाए। चैधरी रमेश सिंह, अन्नदाता मंच, जमालपुर, मीरजापुर द्वारा बताया गया कि चैकिया ब्रांच नहर के टेल पर लगभग एक किलोमीटर लम्बे नहर खण्ड के साथ सर्विस रोड नही होने के कारण क्षेत्रीय किसानों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है।
खेतों तक आने जाने सिंचाई करने तथा खेती बाड़ी से सम्बन्धित अन्य कार्यो के लिए किसानों को परेशानी उठानी पड़ रही है। किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए चैकिया ब्रांच नहर के टेल पर लगभग एक किलोमीटर लम्बे नहर खण्ड के साथ सर्विस रोड का निर्माण कराने के लिए सम्बन्धित को निर्देशित करने की कृपा करें। किसान दिवस में उपस्थित कृषकों द्वारा उपस्थित मुख्य विकास अधिकारी का माल्यार्पण, अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह देकर मीरजापुर में स्वागत किया गया। किसान दिवस में जिलाधिकारी द्वारा कृषकों की समस्याओं का शीघ्र निराकरण हेतु सम्बन्धित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक परियोजना निदेशक डी0आर0डी0 धर्मजीत सिंह, जिला कृषि अधिकारी अवधेश यादव, मुख्य पशुचिकित्साधिकारी, ए0आर0 कोआपरेटिव, अग्रणी जिला प्रबन्धक व अन्य विभागीय अधिकारी गण उपस्थित रहे।