किसानों के दल को प्रशिक्षण के लिए जिला पंचायत अध्यक्ष ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कौशाम्बी। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा एवं पोषण मिशन योजना अंतर्गत न्यूट्री सीरियल घटक के चयनित कृषकों के जनपद स्तरीय जागरूकता अभियान के तहत 50 कृषकों के दल को जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर, मध्य प्रदेश में आयोजित एक्सपोजर विजिट एवं प्रशिक्षण हेतु जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

दिनांक 19 सितंबर से 23 सितंबर 2026 तक चलने वाले इस प्रशिक्षण में कृषकों को मिलेट्स (श्रीअन्न) फसलों से तैयार होने वाले विभिन्न पौष्टिक व्यंजनों की बनाने की विधियों तथा उनके पोषण संबंधी महत्व की जानकारी दी जाएगी।
साथ ही आत्मा योजना के अंतर्गत कृषकों को कृषि की नवीनतम तकनीकी जानकारी एवं आधुनिक कृषि पद्धतियों से परिचित कराने हेतु 32 कृषकों का एक अन्य दल भी जवाहरलाल नेहरू कृषि विश्वविद्यालय, जबलपुर के लिए भेजा गया। जिला पंचायत अध्यक्ष कल्पना सोनकर ने कहा कि हमारा संकल्प है कि जनपद के कृषकों को आधुनिक तकनीक, प्रशिक्षण एवं नवाचार से जोड़कर कृषि को अधिक लाभकारी और आत्मनिर्भर बनाया जाए।


मंझनपुर तहसील परिसर में पूर्ति निरीक्षक से अभद्रता,युवक के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज
प्रातःकाल एक्सप्रेस
कौशाम्बी। मंझनपुर तहसील परिसर स्थित कार्यालय में पूर्ति निरीक्षक के साथ अभद्रता, गाली-गलौज और सरकारी कार्य में बाधा डालने का मामला सामने आया है। पूर्ति निरीक्षक की शिकायत पर पुलिस ने एक व्यक्ति के खिलाफ गंभीर धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पूर्ति निरीक्षक राम कुंवर आर्य ने पुलिस को शिकायती पत्र देते हुए बताया कि तहसील परिसर स्थित कार्यालय कक्ष में एक व्यक्ति ने प्रवेश कर ऊंची आवाज में बोलते हुए वहां मौजूद आवेदकों को हटाने का प्रयास किया। आरोप है कि सरकारी दस्तावेज और आवेदन फाड़ने की कोशिश भी की तथा शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने को लेकर जब उसे समझाया गया तो उसने गाली-गलौज शुरू कर दी।शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि आरोपी ने पूर्ति निरीक्षक और कार्यालय में मौजूद कर्मचारियों के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और कार्यालय की मर्यादा का उल्लंघन किया। मामले में पुलिस ने बृजेश मिश्रा पुत्र मोहन मिश्रा निवासी सेलरहा पश्चिम थाना मंझनपुर के खिलाफ हरिजन एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।मामले की विवेचना सीओ कौशाम्बी सौरभ सामंत को सौंपी गई है। पुलिस अब घटना से जुड़े तथ्यों, गवाहों के बयान और अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है।
इस खबर को शेयर करें