जन्म की तिथि पर रानी को नमन करते हुए दी 19 की सलामी
झाँसी | मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में इंजीनियर पी एन गुप्ता की अध्यक्षता, पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ वी वी आर्या के मुख्य आतिथ्य, राष्ट्रीय कन्वेनर डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व इंजीनियर पुरुषोत्तम गुप्ता के कार्यक्रम संयोजन में रानी लक्ष्मीबाई के जन्मतिथि पर उन्हें नमन करते हुए सलामी दी गई।
आरम्भ में संयोजक ने मुख्य अतिथि का वेज लगाकर स्वागत किया तदुपरांत चेयरपर्सन डॉ केश गुप्ता ने रानी झांसी के कृतित्व व शौर्य की गाथा पर प्रकाश डाला। मुख्य अतिथि ने रानी झांसी की वीरता की कहानी आगामी पीढ़ी के संज्ञान में लाने के ऐसे कार्यक्रम की सराहना करते हुए संस्थान को साधुवाद दिया।
रानी झांसी अमर रहें - अमर रहें , रानी तेरा वो बलिदान याद करेगा हिंदुस्तान व वन्देमातरम से वातावरण गुंजायमान हो गया।
इस अवसर पर विष्णु दयाल अग्रवाल , राजेश कुमार अग्रवाल , अजय श्रीवास्तव , रामाधीन यादव , राजू अग्रवाल के अतिरिक्त आम जन ने भी रानी को सलामी दी।
कार्यक्रम का संचालन कोर कमेटी चेयरमैन डॉ ध्रुव सिंह यादव ने करते हुए सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
तिथि पर रानी को नमन करते हुए दी 19 की सलामी*
मानव विकास संस्थान के तत्वावधान में इंजीनियर पी एन गुप्ता की अध्यक्षता, पूर्व चिकित्सा अधीक्षक डॉ वी वी आर्या के मुख्य आतिथ्य, राष्ट्रीय कन्वेनर डॉ अशोक अग्रवाल काका के सानिध्य व इंजीनियर पुरुषोत्तम गुप्ता के कार्यक्रम संयोजन में रानी लक्ष्मीबाई के जन्मतिथि पर उन्हें नमन करते हुए सलामी दी गई।