गांधी, शास्त्री, मसूरियादीन जयंती पर गरजे कांग्रेसी कांग्रेस नेता पेपर लीक से वोट चोरी तक सरकार पर बरसे अध्यक्षता फाफामऊ विस प्रभारी श्रीमती मंजू मौर्या ने किया
प्रयागराज (हरिसेनगंज)। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री एवं समाजसेवी मसूरियादीन पासी की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता शेखर बहुगुणा एवं कांग्रेस गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने आज महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान वरिष्ठ नेता शेखर बहुगुणा ने कहा कि गांधी जी का सत्य और शास्त्री जी एवं मसूरियादीन की ईमानदारी आज सार्वजनिक जीवन के लिए बड़ी सीख है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता के सवालों का जवाब देना सरकार की जिम्मेदारी है।कांग्रेस के गंगापार जिलाध्यक्ष अशफाक अहमद ने पेपर लीक, बेरोजगारी और महंगाई का मुद्दा उठाते हुए कहा कि युवाओं को रोजगार और छात्रों को सुरक्षित परीक्षा व्यवस्था चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी प्रक्रिया को लेकर उठ रहे ‘वोट चोरी’ के सवालों पर भी पारदर्शिता के साथ जवाब दिया जाना चाहिए। उन्होने कहा कि किसान,नौजवान,व्यापारी और आम परिवार महंगाई तथा रोजगार के सवालों पर जवाब मांग रहे हैं।उन्होंने कहा कि गांधी और शास्त्री के आदर्शों का सच्चा सम्मान तभी होगा,जब सत्य, पारदर्शिता,रोजगार और जनहित को शासन की प्राथमिकता बनाया जाए।कार्यक्रम में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गांधी जी के सत्य-अहिंसा और शास्त्री जी के ‘जय जवान,जय किसान’ के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम का संचालन कांग्रेस जिला महासचिव समशुल कमर एवं अध्यक्षता फाफामऊ विधानसभा प्रभारी श्रीमती मंजू मौर्या ने किया। इस अवसर पर वाररुम प्रभारी सददाम हुसैन सिददीकी, ब्लाक अध्यक्ष मो.फारुक, शिवाजी राठौर, मोहम्मद अली अंसारी, राजकुमार पटेल, आशीष कुमार, डॉ.राजेंद्र प्रसाद, चंदीलाल, प्रेमचंद द्वारिका प्रसाद, राजकुमार, अजमेरी और पिद्दी,वीरेंद्र कुमार यादव, रामकुमार, कुंदन, अवधेश कुमार, जनेश्वर प्रसाद, शमशेर बहादुर, रामनरेश, राजू, नागेंद्र कुमार, विजय कुमार, मो मुर्तजा, मनोज कुमार, संतलाल सहित बडी संख्या में लोग थे।