National
गांधी-शास्त्री जयंती पर सपा ने लिया लोकतंत्र बचाने का संकल्प - ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान के तहत सप्ताहभर कार्यक्रम, पत्रकार वार्ता में साझा की रणनीति
फतेहपुर। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया। पार्टी नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण कर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने की, जबकि संचालन जिला महासचिव चैधरी मंजर यार ने किया।इस दौरान पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाथ उठाकर लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा और अपने मताधिकार के प्रति जागरूक रहने का संकल्प लिया। वक्ताओं ने महात्मा गांधी के अहिंसा के मार्ग और स्वतंत्रता आंदोलन में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि पार्टी लोकतांत्रिक तरीके से अपने मुद्दों को उठाती रहेगी। पार्टी नेताओं ने निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े अपने आरोपों और आपत्तियों को भी कार्यक्रम में रखा। इसके बाद प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। इसमें पार्टी के आगामी कार्यक्रमों और ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ के तहत चलाए जाने वाले ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ अभियान की जानकारी पत्रकारों को दी गई। जिलाध्यक्ष सुरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि सप्ताहभर अभियान के दौरान पार्टी अपनी रणनीति तैयार कर प्रदेश नेतृत्व के निर्देशों के अनुरूप कार्यक्रमों को आगे बढ़ाएगी। गौरतलब है कि समाजवादी पार्टी की ओर से 2 से 8 अक्टूबर तक ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ मनाने और इस दौरान ‘वोट बचाओ-देश बचाओ’ मार्च एवं जनजागरण कार्यक्रम आयोजित करने की घोषणा की गई है। विभिन्न जिलों में पार्टी की ओर से इस अभियान के तहत बैठकें और पत्रकार वार्ताएं भी की जा रही हैं।कार्यक्रम में सांसद नरेश उत्तम पटेल, पूर्व सांसद डॉ. अशोक पटेल, सत्यात्मनंद महाराज, पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र यादव, दयाओ गुप्ता, दलजीत निषाद, विपिन यादव, रामकृपाल सोनकर, राजू कुर्मी, एडवोकेट जगदीश सिंह, बाबू सिंह कुशवाहा, राजेंद्र वर्मा, मनोज यादव, एडवोकेट सूंघर लाल यादव, अरुणेश पांडेय, संगीता राज पासवान, डॉ. अमित पाल, डॉ. राम नरेश पटेल, नंद किशोर पाल, प्रेमनाथ विश्वकर्मा, केपी यादव, महेंद्र निषाद, ज्ञान सिंह, डीजी कुशवाहा, एडवोकेट संदीप श्रीमाली, सुहैल खान हेमू, हाजी सिराज, रिशु तिवारी, जावेद ज्वाला, रवींद्र यादव, विवेक उमराव, रत्नेश रत्ना, नागेंद्र यादव, अनिल यादव, राजबाबू यादव, धीरेन्द्र निषाद, विनोद शुक्ला, शैलेन्द्र मिश्रा, राजीव त्रिवेदी, मो. कामरान, सोमदत्त यादव, डॉ. गिरजा शंकर विश्वकर्मा, जितेंद्र पासवान, विमलेश पटेल, वीरेंद्र यादव, रौनक राज, रवि गुप्ता, नफीस उद्दीन, जियाउद्दीन कुरैशी, दीपक यादव, अभिषेक यादव, करुणा शंकर, लाल बहादुर सिंह, अखिलेश निषाद, अशोक निषाद सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।