गांधी जयंती पर नैनी में निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन, सैकड़ों लोगों ने कराई जांच
प्रयागराज। महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के तहत इलाहाबाद गेस्ट हाउस एसोसिएशन एवं मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार 02 अक्टूबर को सुंदरम गार्डन गेस्ट हाउस, नैनी में विशाल निःशुल्क मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया। शिविर में मेदांता हॉस्पिटल लखनऊ की विशेषज्ञ टीम ने ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर, बोन मास डेंसिटी (ठडक्) और ईसीजी जैसी जांचें निःशुल्क कीं और वरिष्ठ चिकित्सकों ने स्वास्थ्य परामर्श दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ एसोसिएशन अध्यक्ष गुफरान अहमद, उपाध्यक्ष विद्यासागर केशरी, जोनल इंचार्ज मतिन गुप्ता, आकाश जायसवाल, वरिष्ठ सदस्य धर्मेंद्र तिवारी व मेदांता के वरिष्ठ चिकित्सक ने फीता काटकर किया। सिविल डिफेंस कोऑर्डिनेटर रौनक गुप्ता ने भी पहुंचकर आयोजन की सराहना की। गांधी नगर, जवाहर नगर, आरएएल कॉलोनी, मेवालाल बगिया समेत नैनी के सैकड़ों लोगों ने शिविर का लाभ लिया। इस दौरान ओम प्रकाश यादवाल, भरत सिंह, रमेश पांडे, आरती तिवारी, प्रदीप मिश्रा, महात्मा दूबे, शरण कुमार सिंह, आलोक जायसवाल, अनस खान, एलेन धीरू, रविशंकर मिश्रा, गरिमा सिंह सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। आयोजक आकाश जायसवाल ने कहा कि सेवा संकल्प अभियान का उद्देश्य है कि कोई भी जरूरतमंद स्वास्थ्य सुविधा से वंचित न रहे। भविष्य में भी ऐसे जनसेवा कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे।