National
गांधी जयंती के अवसर पर ब्लॉक परिसर में पाटन प्रेरणा कैंटीन का हुआ उद्घाटन
पचपेड़वा(बलरामपुर)- 2 अक्टूबर को गांधी जयंती के शुभ अवसर पर विकासखंड पचपेड़वा के प्रांगण में पाटन प्रेरणा कैंटीन जिसका संचालन मीना देवी स्टार महिला स्वयं सहायता समूह विशुनपुर टनटनवा द्वारा किया जा रहा है,का विधिवत उद्घाटन संजीव कुमार कैराती सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) द्वारा किया गया, इस अवसर पर विकासखंड के सहायक विकास अधिकारी (ग्राम्य विकास) फ़ैज़ मसऊद, शिवनाथ गुप्ता जेई (एम आई),बीओ(पीआरडी) ज्ञान बाबू तिवारी, सुरेन्द्र गुप्ता एडीओ(पीपी),अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी ओमकार पाण्डेय ,समस्त।बीएमएम, कम्प्यूटर आपरेटर, विकास खण्ड के अन्य कर्मचारी तथा लगभग 50 पीआरडी जवान उपस्थित रहे।इसी क्रम में गांधी जयंती के शुभ अवसर पर मधवनगर खादर के ग्राम प्रधान अमर कुमार उर्फ गुड्डू चौधरी द्वारा अपने ग्राम पंचायत में स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया।