गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकले बाइक यात्रा का नपाध्यक्ष ने किया स्वागत
मीरजापुर।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में 'सेवा संकल्प अभियान’ के क्रम में गुजरात के वडनगर से वाराणसी तक निकाली बाइक यात्रा जब मीरजापुर के जौनपुर नटवा तिराहे पर पहुंची,जहां नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ पहुंचकर उनका स्वागत अभिनंदन कर,उन्हें फल का वितरण किया।बाइक यात्रा पर निकले सभी लोगों से आत्मीय मुलाकात की और उनका कुशलक्षेम जाना।
उन्होंने सभी को फल वितरित करते हुए उनकी मंगलमय एवं सफल यात्रा की शुभकामनाएं दीं।इस मौके पर नपाध्यक्ष ने कहा कि पीएम मोदी के जन्मभूमि(वडनगर) से उनके कर्मभूमि (वाराणसी)तक बाइक यात्रा पर निकले बाइकर्स पीएम मोदी के सेवा संकल्प अभियान को जन जन तक पहुंचा रही है।वडनगर से वाराणसी तक की यह यात्रा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन और समाज के प्रति समर्पण के संकल्प को जन-जन तक पहुंचाने का प्रेरणादायी माध्यम है।