National
चैनपट्टी कटान स्थल पर सियासी घमासान, पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह और पुलिस में तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल सपा पूर्व मंत्री बोले अगर मेरा गाड़ी नहीं गया तो भाजपा का भी गाड़ी बाढ़ प्रभावित इलाके मे नहीं जाना चाहिए
कुशीनगर-: तमकुहीराज क्षेत्र के चैनपट्टी में नारायणी नदी का कटान तेज होने से हड़कंप मचा है। इसी कटान स्थल का जायजा लेने जा रहे पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह को पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद मौके पर माहौल गरमा गया और पूर्व मंत्री व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह अपने समर्थकों के साथ चैनपट्टी कटान स्थल पर जा रहे थे। सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए पुलिस ने उनकी गाड़ी को आगे जाने से रोक दिया। इसी बात को लेकर पूर्व मंत्री नाराज हो गए और पुलिस से भिड़ गए।समर्थकों और पुलिस में भी बहस, मौके पर भारी पुलिस बल तैनातगाड़ी रोकने के दौरान पूर्व मंत्री के समर्थकों और पुलिसकर्मियों के बीच भी तीखी बहस हुई। काफी देर तक कटान स्थल पर गहमागहमी बनी रही। फिलहाल नारायणी नदी के कटान स्थल पर पहले से ही भारी पुलिस बल तैनात है ताकि कोई अप्रिय घटना न हो।उधर, प्रशासन द्वारा कटान रोकने के लिए बालू की बोरियों और पत्थरों से बचाव कार्य युद्धस्तर पर जारी है। नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान तेज हो गया है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल है।वहीं पूर्व मंत्री की गाड़ी रोकने और पुलिस से हुई नोकझोंक का वीडियो भी सामने आया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।वही सपा के पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह ने कहा की अगर मेरा गाड़ी बाढ़ पीड़ितों से मिलने से रोका जा रहा है तो भाजपा की कोई गाड़ी नहीं जाना चाहिए वही पूर्व मंत्री ने आरोप लगाया की सरकार अपनी नाकामी छुपाने के लिए विपक्ष के लोगो को बाढ़ पीड़ितों से मिलने से रोकवा रही है ताकि विपक्ष के लोगो से इनकी नाकामी छुप सके।
कुशीनगर-: तमकुहीराज क्षेत्र के चैनपट्टी में नारायणी नदी का कटान तेज होने से हड़कंप मचा है। इसी कटान स्थल का जायजा लेने जा रहे पूर्व मंत्री राधेश्याम सिंह को पुलिस ने रोक दिया, जिसके बाद मौके पर माहौल गरमा गया और पूर्व मंत्री व पुलिस के बीच तीखी नोकझोंक हो गई।