अनाम स्नेह महिला संगठन का गठन, प्रीती रानी तिवारी बनीं अध्यक्ष
प्रयागराज। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन अनाम स्नेह परिवार की ओर से अनाम स्नेह महिला संगठन का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से हुआ। संगठन का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कार्य करना है। संगठन के संरक्षक पद पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं लोक सेवक मंडल की सदस्य कांता चोपड़ा, डॉ. सुधा पांडेय और प्रेमलता शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षिका प्रीती रानी तिवारी को अध्यक्ष चुना गया। अंजू जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधा कनौजिया को महासचिव, शुक्ति माथुर को संयुक्त मंत्री, ममता यादव को संगठन मंत्री तथा मधु को आयोजक बनाया गया।
दिव्यांगजनों के कल्याण पर रहेगा विशेष जोर
बैठक में अनाम स्नेह परिवार की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दिव्यांगजन सामूहिक विवाह समारोह और डांडी महोत्सव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इन आयोजनों को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के साथ जनसहभागिता बढ़ाने के सुझावों पर विचार-विमर्श हुआ। दिव्यांगजनों के सम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने का संकल्प भी दोहराया गया।
कार्यक्रम का संचालन अनाम स्नेह परिवार के मीडिया प्रभारी रविशंकर मिश्र ने किया। इस अवसर पर लोक सेवक मंडल के सचिव एवं शिक्षाविद् ब्रह्म प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षक नारायण यादव, समाजसेवी अनिल जायसवाल, तरुण कुमार, संध्या सिंह, पुनिता मिश्रा, पदमा, सीमा, प्रिया रावत, रेनू, सुलोचना सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नवरात्रि के शुभारंभ पर महिला संगठन का गठन सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई पहल माना जा रहा है। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि संगठन महिलाओं की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को मंच प्रदान करने के साथ समाज में सेवा, सहयोग, समरसता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।