अनाम स्नेह महिला संगठन का गठन, प्रीती रानी तिवारी बनीं अध्यक्ष
प्रयागराज। शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन अनाम स्नेह परिवार की ओर से अनाम स्नेह महिला संगठन का गठन किया गया। इस अवसर पर आयोजित बैठक में नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से हुआ। संगठन का उद्देश्य महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक सेवा, जरूरतमंदों की सहायता और दिव्यांगजनों के कल्याण के लिए कार्य करना है। संगठन के संरक्षक पद पर वरिष्ठ समाजसेवी एवं लोक सेवक मंडल की सदस्य कांता चोपड़ा, डॉ. सुधा पांडेय और प्रेमलता शुक्ला को जिम्मेदारी सौंपी गई। वहीं, वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षिका प्रीती रानी तिवारी को अध्यक्ष चुना गया। अंजू जायसवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, राधा कनौजिया को महासचिव, शुक्ति माथुर को संयुक्त मंत्री, ममता यादव को संगठन मंत्री तथा मधु को आयोजक बनाया गया।
दिव्यांगजनों के कल्याण पर रहेगा विशेष जोर
बैठक में अनाम स्नेह परिवार की ओर से प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले दिव्यांगजन सामूहिक विवाह समारोह और डांडी महोत्सव को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। इन आयोजनों को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के साथ जनसहभागिता बढ़ाने के सुझावों पर विचार-विमर्श हुआ। दिव्यांगजनों के सम्मान, स्वावलंबन और सामाजिक समावेशन को बढ़ावा देने तथा जरूरतमंद परिवारों की सहायता करने का संकल्प भी दोहराया गया।
कार्यक्रम का संचालन अनाम स्नेह परिवार के मीडिया प्रभारी रविशंकर मिश्र ने किया। इस अवसर पर लोक सेवक मंडल के सचिव एवं शिक्षाविद् ब्रह्म प्रकाश तिवारी, वरिष्ठ समाजसेवी एवं शिक्षक नारायण यादव, समाजसेवी अनिल जायसवाल, तरुण कुमार, संध्या सिंह, पुनिता मिश्रा, पदमा, सीमा, प्रिया रावत, रेनू, सुलोचना सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। नवरात्रि के शुभारंभ पर महिला संगठन का गठन सामाजिक सेवा के क्षेत्र में नई पहल माना जा रहा है। उपस्थित लोगों ने उम्मीद जताई कि संगठन महिलाओं की प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता को मंच प्रदान करने के साथ समाज में सेवा, सहयोग, समरसता और मानवीय मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
दारागंज पुलिस और एएनटीएफ की संयुक्त कार्रवाई, 22.850 किलोग्राम गांजा बरामदय एक गिरफ्तार
प्रयागराज। कमिश्नरेट प्रयागराज के थाना दारागंज पुलिस और एएनटीएफ यूनिट की संयुक्त टीम ने मादक पदार्थों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 22.850 किलोग्राम अवैध गांजा, 360 रुपये नकद और एक मोबाइल फोन बरामद किया गया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार, पुलिस उपायुक्त नगर के निर्देशन तथा सहायक पुलिस आयुक्त झूंसी और पुलिस उपाधीक्षक एएनटीएफ के पर्यवेक्षण में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 12 अक्टूबर 2026 को मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर दारागंज थाना क्षेत्र के पूरापड़ाइन झोपड़पट्टी में एक झोपड़ी से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपी की पहचान सप्पू जायसवाल (40), पुत्र स्वर्गीय मुन्नू लाल जायसवाल, निवासी मकान नंबर 1ध्1, महाबीरन गली, जालिम सिंह का हाता, थाना मुट्ठीगंज, प्रयागराज के रूप में हुई है। बरामदगी के आधार पर थाना दारागंज में मुकदमा संख्या 120ध्2026 के तहत धारा 8ध्20 एनडीपीएस एक्ट में मामला दर्ज किया गया है।
आरोपी के खिलाफ पहले भी दर्ज हैं मुकदमे
पुलिस द्वारा उपलब्ध कराए गए विवरण के अनुसार, आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी विभिन्न मामलों में मुकदमे दर्ज हैं। इनमें वर्ष 2017 में मुट्ठीगंज थाने में आबकारी अधिनियम के तहत मामला तथा वर्ष 2020 में कीडगंज और मुट्ठीगंज थानों में दर्ज मामले शामिल हैं। इनमें एक मामला एनडीपीएस एक्ट से संबंधित है।
संयुक्त टीम ने की कार्रवाई
कार्रवाई करने वाली एएनटीएफ टीम में प्रभारी उपनिरीक्षक सत्येंद्र प्रधान, उपनिरीक्षक विनोद कुमार, मुख्य आरक्षी सत्येश राय, मुख्य आरक्षी शशि प्रकाश, आरक्षी आशीष यादव और आरक्षी नीरज पांडेय शामिल रहे। वहीं, थाना दारागंज पुलिस की ओर से उपनिरीक्षक अजय कुमार, आरक्षी बलराम कुमार और आरक्षी नीरज कुमार ने कार्रवाई में भाग लिया। पुलिस के मुताबिक, मामले में नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई