16 साल की छात्रा की पहल, पडरौना में डिजिटल लाइब्रेरी की उम्मीद, डीएम ने दिया समर्थन
कुशीनगर।
उम्र 16 साल, सोच पूरे शहर के युवाओं के भविष्य की। कक्षा 11 की छात्रा रागिनी राज्यलक्ष्मी सिंह ने पडरौना में डिजिटल लाइब्रेरी की आवाज उठाकर प्रशासन के सामने युवाओं की बड़ी जरूरत रखी है।
सोमवार को तीन कॉलेजों के यूथ क्लबों के प्रतिनिधिमंडल के साथ रागिनी ने जिलाधिकारी संजय चौहान के कैंप कार्यालय में मुलाकात कर डिजिटल लाइब्रेरी का रोडमैप सौंपा। डीएम ने इस पहल का स्वागत करते हुए मांग स्वीकार कर ली।
प्रतिनिधिमंडल ने ज्ञापन में मांग रखी कि प्रस्तावित लाइब्रेरी में किताबों के साथ एआई और तकनीक की बुक्स, रेफरेंस बुक्स, वाई-फाई युक्त कंप्यूटर और प्रतियोगी परीक्षाओं की निःशुल्क ऑनलाइन तैयारी की सुविधा एक ही छत के नीचे मिले। आर्थिक रूप से कमजोर छात्रों के लिए लाइब्रेरी परिसर में मोबाइल-टैबलेट उपलब्ध कराने और छात्राओं की सुरक्षा के लिए अलग आरक्षित समय तय करने की भी मांग रखी गई।
बता दें कि रागिनी के नेतृत्व में यूथ क्लब हनुमान इंटर कॉलेज, उदित नारायण इंटरमीडिएट कॉलेज और स्यो बाई कमला देवी टिबड़ेवाल इंटर कॉलेज में पिछले कई महीनों से सक्रिय हैं।
डीएम संजय चौहान ने कहा कि ऐसे यूथ क्लब युवाओं में सकारात्मक सोच विकसित करते हैं। प्रतिनिधिमंडल में श्रेया जायसवाल, मांडवी सिंह, सोनम केसरी, आराधना सिंह, अंशिका वर्मा, रत्ना कुशवाहा, अदिति पांडेय और राबिया तबस्सुम शामिल रहीं।