फ्रैक्चर के बाद घर लौटे पूर्व पालिकाध्यक्ष दीपचंद्र जैन से मिले कांग्रेसी, जाना हाल
मीरजापुर । शहर कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष एवं नगर पालिका परिषद के पूर्व चेयरमैन दीपचंद्र जैन की फिसल कर गिर जाने से जांघ की हड्डी फ्रैक्चर हो गई थी। उनका इलाज गुरुग्राम के मैक्स हॉस्पिटल में हुआ। लंबे समय तक इलाज कराने के बाद सकुशल घर वापसी होने पर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष का हाल-चाल लेने के लिए उनके निवास पर अनुसूचित जाति विभाग के राष्ट्रीय कोऑर्डिनेटर एवं पूर्व विधायक भगवती प्रसाद चौधरी, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शशि भूषण दुबे कंचनीय, उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता मिन्हाज अहमद 'छोटे खान', सोशल मीडिया कांग्रेस के प्रदेश महासचिव अंकुर श्रीवास्तव 'आजाद', दिलीप मौर्य, संतोष यादव, डिंपू यादव, राजेंद्र विश्वकर्मा सहित कई लोग आवास पर पहुंचे और मंगलकामनाओं सहित शुभकामनाएं व्यक्त कीं।
उल्लेखनीय है कि जैन के इलाज के बाद वापस आने पर उनके शुभचिंतक नित्य उनके आवास पर कुशलक्षेम जानने पहुंच रहे हैं।