Home उत्तर प्रदेश CISF में हुआ चयन, गांव में खुशी की लहर,

CISF में हुआ चयन, गांव में खुशी की लहर,

छात्र ने अपने मां बाप गांव जिला का नाम रोशन,
बेहद गरीबी पल कर पढाई लिखाई व मेहनत के दम पर किया नाम रोशन
LAKHIMPUR KHERI NEWS: पान की दुकान चलाने वाले गांव हरैया निवासी राधेश्याम के बेटे मनंजीत कुमार का CISF में चयन होने से पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस खुशी की खबर से परिवार को बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है। बेटे की सफलता की सूचना मिलते ही राधेश्याम की आंखों में खुशी के आंसू छलक पड़े। उन्होंने अपने मित्रों और रिश्तेदारों को यह शुभ समाचार दिया।मनंजीत की इस उपलब्धि से न सिर्फ परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में गर्व और उत्साह का माहौल है।यह सफलता युवाओं के लिए एक नई ऊर्जा और प्रेरणा का उदाहरण बन गई है।