Home उत्तर प्रदेश आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा

आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा

PRATAPGARH NEWS: रंजिश को लेकर आधा दर्जन से अधिक आरोपियों द्वारा पीड़िता तथा उसके भाई के साथ गाली गलौज व मारपीट तथा धमकी को लेकर उदयपुर पुलिस ने बलवा समेत गम्भीर धाराओं मंे केस दर्ज किया है। उदयपुर थाना के गोसाई के मठिया रेहुआ लालगंज निवासिनी शैलेश गिरि पुत्री जगमोहन गिरि ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि चार सितम्बर को वह शाम करीब पांच बजे अपने भाई राजगिरि के साथ रेहुआ लालगंज बाजार गई थी। रास्ते में पूरे शुकुलन का पुरवा निवासी तरून शुक्ला पुत्र राजेन्द्र शुक्ला ने छह सात अज्ञात लोगों के साथ उन्हें रोक लिया। आरोपियों ने रंजिश को लेकर गाली गलौज करते हुए मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों द्वारा राहगिरों के जुटने पर जानलेवा धमकी भी दी गयी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी तरून समेत छह से सात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।