Home उत्तर प्रदेश गुरुवंदन कार्यक्रम में मेधावियों ने दी प्रभावी प्रस्तुति, शिक्षकों का हुआ सम्मान

गुरुवंदन कार्यक्रम में मेधावियों ने दी प्रभावी प्रस्तुति, शिक्षकों का हुआ सम्मान

PRATAPGARH NEWS: अझारा स्थित पं. नागेशदत्त पब्लिक स्कूल में गुरुवंदन कार्यक्रम में मेधाविनयों द्वारा भाषण, कविता, गीत, नृत्य व लघु नाटिका की प्रभावी प्रस्तुति देख अभिभावक व अतिथि मंत्रमुग्ध हो उठे। विद्यालय की अकदामिक नियंत्रक सुश्री रीमा मिश्रा ने विद्यार्थी के व्यक्तित्व और भविष्य को सुदृढ़ दिशा देने पर प्रकाश डाला। संस्थापक पूर्व आईएएस रमेशचन्द्र मिश्र, प्रबन्धक सुनीता मिश्रा व प्रकाश चन्द्र मिश्र तथा सीमा मिश्रा एवं गौरव मिश्र ने शिक्षकों को सम्मानित किया। संयोजन प्रधानाचार्य एसएन त्रिपाठी व संचालन हिमांशु शुक्ल ने किया। इस मौके पर श्यामशंकर मिश्र, अनीता द्विवेदी, मीनू तिवारी, प्रतिज्ञा श्रीवास्तव, सुनीत सिंह, शरद मिश्र, मनोज शुक्ल, प्रदीप शुक्ल, विवेक पाण्डेय, राजकुमार यादव, श्रुति शुक्ला, रामचन्द्र तिवारी, अनिल द्विवेदी, प्रदीप तिवारी आदि रहे।