CHILKANA NEWS: मान्यता प्राप्त विद्यालय महासंघ ब्लाक सरसावा द्वारा शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर सम्मान समारोह बड़े धूमधाम के साथ सरदार पटेल इन्टर कॉलेज पटनी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता डी. के. चौधरी व संचालन प्रधानाचार्य प्रमोद कुमार रावल ने किया। कार्यक्रम मे महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष पवन सिंह राठौर ने कहा कि शिक्षक मोमबत्ती की लौ के सामान होता है जो स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाशित करता है। उन्होंने बताया कि भारत में शिक्षक दिवस की शुरुआत पूर्व राष्ट्रपति शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन ने पांच सितंबर 1962 में अपने जन्मदिन के अवसर पर की थी। इस दौरान कार्यक्रम में नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी के पुत्र प्रथम चौधरी,ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु पुंडीर,डी.के. चौधरी,विकास जैन,आदि ने भी अपने विचार प्रकट किए। कार्यक्रम में विद्यालय के चेयरमैन विनोद कुमार रावल,ऊषा वर्मा,पदम पंवार, बृजमोहन शर्मा,शिवनंदन शर्मा,पुष्पेंद्र धीमान,जोगेंद्र सैनी,अभिषेक रावल,आदि ब्लाक के विद्यालयों के शिक्षक उपस्थित रहे।







