FATEHPUR NEWS: खागा थाना पुलिस ने नाबालिग के अपहरण के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को पुलिस टीम ने मुकदमा अपराध संख्या 245/2026 से संबंधित आरोपी राहुल कुमार पुत्र रामलाल निवासी साधवपुर बुसासी, थाना बदौसा, जनपद बांदा को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के मुताबिक, मामले से संबंधित अपहृता को 31 अगस्त 2026 को सकुशल बरामद किया जा चुका है। गिरफ्तारी करने वाली टीम में उपनिरीक्षक राजेश सिंह और कांस्टेबल सोनू यादव शामिल रहे।







