MIRZAPUR NEWS: (अमरेश चंद्र पाण्डेय/अभय कुमार त्रिपाठी) प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा पड़री में गुरुवार को कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान राधा-कृष्ण की मनमोहक झांकी, भजन और रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आकर्षण का केंद्र रहे। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी गुंजा दीदी ने श्रीकृष्ण को भोग अर्पित किया। मुरली के माध्यम से उन्होंने श्रीकृष्ण की पवित्रता, दिव्यता और आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि श्रीकृष्ण की पवित्रता और दिव्यता के कारण ही पूरे विश्व में उनकी पूजा और जन्माष्टमी का पर्व मनाया जाता है। इसके बाद माताओं ने कृष्ण भजन प्रस्तुत किए। सर्वेश अग्रहरि ने भी गीत प्रस्तुत किया। बच्चों ने कृष्ण, राधा और वासुदेव की झांकी के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कृष्ण और राधा की वेशभूषा में सजे बच्चों की चैतन्य झांकी तथा रास की प्रस्तुति ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। कार्यक्रम में कन्हैया भाई, सत्यनारायण भाई, मोतीलाल भाई, निर्मला माता,मुन्नी माता, कमला बहन सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए। अंत में सभी ने ब्रह्मा भोजन एवं प्रसाद ग्रहण किया।







