Home उत्तर प्रदेश जिलाधिकारी ने ओझला पुल पहुंचकर केन्द्रीय जल आयोग बोर्ड के द्वारा लगाए...

जिलाधिकारी ने ओझला पुल पहुंचकर केन्द्रीय जल आयोग बोर्ड के द्वारा लगाए गए जल स्तर मापक स्थल का किया निरीक्षण

MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) जनपद में बाढ़ से प्रभावित ग्रामों में जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार के निर्देश के क्रम में बचाव राहत के कार्य सक्रिय रूप से किया जा रहा है। जिलाधिकारी ने आज ओझला पुल के पास गंगा नदी के किनारे केन्द्रीय जल आयोग बोर्ड के द्वारा लगाए गए पानी के जल स्तर के मापक स्थल का निरीक्षण कर जानकारी ली गई। जिलाधिकारी ने तहसील सदर व चुनार के उपजिलाधिकारी, खण्ड विकास अधिकारियों तथा बाढ़ राहत व बचाव में लगाए गए समस्त अधिकारियों कर्मचारियों को निर्देशित किया कि बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सभी बाढ़ चौकियों को सक्रिय करते हुए प्रभावित ग्रामों में राहत व बचाव का कार्य युद्ध स्तर पर किया जाए किसी भी स्तर पर लापरवाही क्षम्य नहीं होगी।कलेक्ट्रेट में स्थित कंट्रोल रूम से प्राप्त सूचना के अनुसार जनपद मीरजापुर में संभावित बाढ़ का परिदृश्य वर्तमान जलस्तर- 76.04 मीटर, वृद्धि/घटोत्तरी दर- 0.5 सेमी/घंटा, चेतावनी बिंदु का जलस्तर- 76.724 मीटर, खतरे के बिंदु का जलस्तर- 77.724 मीटर, कुल प्रभावित ग्राम- 12, विभिन्न विभागों द्वारा संचालित राहत कार्य, 1. कुल संचालित साधारण नाव -10, 2. कुल संचालित मोटर बोट -1, 2. कुल वितरित लंच पैकेट- 600, गठित मेडिकल टीम -38, बाढ़ के दौरान वितरित ओ0आर0एस0 पैकेट -509, बाढ़ के दौरान वितरित क्लोरीन टैबलेट – 4340, लार्विसाइडल छिड़काव किए गए ग्रामों की संख्या – 221, बाढ़ पूर्व एवं दौरान किए जा रहे घर-घर पशु टीकाकरण की संख्या -92250, संचालित बाढ़ चौकी -37 (बाढ़ चौकी पर राजस्व विभाग, ग्राम विकास विभाग, पुलिस विभाग, स्वास्थ्य विभाग, पशुपालन विभाग के कर्मचारी तैनात रहते हैं सदर-14, चुनार-23) बाढ़ रेस्क्यू कार्य में लगी टीम -2 (एस0डी0आर0एफ0- 1 टीम, पी0ए0सी-1 टीम), बाढ़ राहत बचाव हेतु आरक्षित एम्बुलेंस-8, बाढ़ चौकियों पर बाढ़ के दौरान अब तक उपचारित मानव-93, बाढ़/अतिवृष्टि में अब तक रेस्क्यू टीम द्वारा बचाये गए लोगों की संख्या-60 है।तहसील चुनार में कुल 9 प्रभावित ग्राम, आबादी व आवागमन प्रभावित ग्राम-7- समसपुर, धौरहरा, बहरामगंज, जगदीशपुर उर्फ टम्मलगंज, रैपुरिया, काजिया, भरपुर उर्फ चुनार, केवल आबादी प्रभावित -2 डवक, आराजी कांधी, राहत- नाव संचालित-8 (साधारण नाव-8), 600 लंच पैकेट वितरित किया गया।तहसील सदर में कुल प्रभावित ग्राम-3, केवल आवागमन प्रभावित ग्राम-3 बेदौली कलां, कठिनाई, हरसिंहपुर, राहत नाव संचालित-3 साधारण नाव-2, मोटर बोट -1 है।