PRATAPGARH NEWS: राज्यसभा सांसद एवं उपनेता प्रमोद तिवारी शुक्रवार को रामपुर खास क्षेत्र के दौरे पर रहेंगे। वह दोपहर डेढ़ बजे रायबरेली-सलोन मार्ग से अगई मोड़ पहुंचेंगे। इसके बाद सवा दो बजे घुइसरनाथ धाम पहुंचकर दर्शन-पूजन करेंगे। पौने तीन बजे लालगंज पहुंचकर कैंप कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे। शाम चार बजे लालगंज से संग्रामगढ़ के लिए रवाना होंगे। वहां रामपुर, नरई मार्ग से पहुंचकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। उक्त जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञान प्रकाश शुक्ल ने दिया।







