Home उत्तर प्रदेश सांगीपुर में RKD सोलर एजेंसी का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि नगर पंचायत...

सांगीपुर में RKD सोलर एजेंसी का भव्य शुभारंभ, मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने फीता काटकर किया उद्घाटन

PRATAPGARH NEWS: विकासखंड सांगीपुर स्थित राजमतीपुर रोड पर बुधवार को RKD Solar Agency का भव्य शुभारंभ हर्षोल्लास एवं वैदिक मंत्रोच्चार के बीच संपन्न हुआ। सर्वप्रथम आचार्य पं. उपेंद्र मिश्र ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कराया। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि नगर पंचायत लालगंज अध्यक्ष प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने फीता काटकर एजेंसी का विधिवत उद्घाटन किया। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में वरिष्ठ एडवोकेट/पत्रकार शैलेंद्र मिश्र मौजूद रहे। एजेंसी के प्रोपराइटर धीरज चतुर्वेदी व उज्ज्वल ओझा ने बताया कि RKD सोलर एजेंसी पर देश की अग्रणी कंपनी WAAREE के विश्वसनीय एवं टिकाऊ सोलर पैनल, सोलर बैटरी, इन्वर्टर सहित संपूर्ण सोलर सिस्टम उचित दर पर उपलब्ध है। इससे आम उपभोक्ता का बिजली बिल कम होगा, साथ ही पर्यावरण संरक्षण में भी मदद मिलेगी। ग्राहकों को बेहतर सर्विस और सपोर्ट की गारंटी भी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रदीप मिश्र, एडवोकेट अतुल चंदन मिश्र, एडवोकेट गिरजाशंकर पांडेय, एडवोकेट पवन कुमार पाण्डेय, चंदन पांडेय ‘महासचिव कांग्रेस’, एडवोकेट आशीष तिवारी, एडवोकेट शिवमराज पाण्डेय, एडवोकेट सचिन शुक्ला, विनय पांडेय, एडवोकेट आलोक तिवारी, अखिलेश सिंह, राजेश शुक्ला, मनीष तिवारी कोठीवाल सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता साथी, व्यापारी वर्ग एवं सम्मानित जनमानस उपस्थित रहे। मुख्य अतिथि संतोष द्विवेदी ने नव प्रतिष्ठान को बधाई देते हुए कहा कि सौर ऊर्जा ही भविष्य है और यह एजेंसी क्षेत्र में हरित क्रांति लाने में सहायक सिद्ध होगी।