Home उत्तर प्रदेश सपा की मासिक बैठक लोहिया ट्रस्ट पर संपन्न

सपा की मासिक बैठक लोहिया ट्रस्ट पर संपन्न

सत्ता द्वारा संविधान व लोकतंत्र का किया जा रहा हनन
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) समाजवादी पार्टी द्वारा स्थानीय कचहरी मार्ग स्थित जिला कार्यालय लोहिया ट्रस्ट पर विभिन्न कार्यक्रमों व मुद्दों पर पार्टी की जिलास्तरीय मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता कर रहे पूर्व राज्य मंत्री गुलाब चंद्र यादव मुन्नी ने कहा कि निरंकुश सत्ता द्वारा संविधान में दिए गए मूल अधिकारों का हनन कर अघोषित तानाशाही की जो स्थिति पैदा कर दी गई है, देश का आम जनमानस इसके खिलाफ अब उठ खड़ा हुआ है और आने वाले चुनावों में इन सामंतवादी ताकतों को मुंहतोड़ जवाब देने को तैयार है। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं का आवाह्न करते हुए कहा कि प्रदेश ही नहीं बल्कि पूरे देश में इस समय मंहगाई, बेरोजगारी, पेपर लीक, खाद – बीज किल्लत, से त्रस्त जनता ने इस चढ़ावा चोर सरकार को बदलने का मन बना लिया है। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए समाजवादी शिक्षक सभा के जिलाध्यक्ष रतन सिंह पटेल ने कहा कि पार्टी द्वारा पूरे प्रदेश में बंद किए गए प्राथमिक विद्यालयों पर आगामी 5 सितंबर को पूर्व राष्ट्रपति सर्वपल्ली डॉ. राधाकृष्णन जी की जयंती शिक्षक दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया है, जिस क्रम में मिर्जापुर के सभी विधानसभाओं के विभिन्न विद्यालयों पर उक्त कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। गोष्ठी का संचालन पार्टी के जिला महामंत्री आदर्श यादव द्वारा किया गया। इस अवसर पर उपस्थित पार्टीजनों मे मुख्य रूप से जिला सहकारी बैंक के पूर्व चेयरमैन एड. सुरेन्द्र सिंह पटेल, रविन्द्र बहादुर सिंह, आशीष यादव, डॉ. ज्योति बिंद, डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, सतीश मिश्रा, जुम्मन खान, सुभाष पटेल, संतोष गोयल, मेवा लाल प्रजापति, रवि सोनकर, अभय यादव, प्रिंस राव, राकेश यादव, जगदीश्वर सिंह, अभिषेक दुबे, धनंजय सिंह, पतालू यादव, जाहिद अख्तर, कन्हैया लाल यादव, मनोज चौहान, विशाल यादव, रामजी चौहान, श्याम अचल, धर्मेन्द्र मौर्य, अमर नाथ चक्रवाल, रामराज यादव व दिव्या इत्यादि शामिल रहे।