आशुतोष सिन्हा को दिया गया समाज का एकतरफा समर्थन
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) अखिल भारतीय कायस्थ महासभा की क्षेत्रीय बैठक में आठ जनपदों से जुटे कायस्थ समाज के प्रतिनिधियों द्वारा आगामी विधान परिषद चुनाव हेतु वाराणसी – मीरजापुर स्नातक खंड से वर्तमान एम.एल.सी. आशुतोष सिन्हा को एकतरफा समर्थन देने का सर्वसम्मत निर्णय लिया गया। इस क्षेत्रीय बैठक से प्रतिभाग कर लौटे महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष पूर्व डी.आई.जी. उमेश कुमार श्रीवास्तव (आई.पी.एस.) की अध्यक्षता में संपन्न इस क्षेत्रीय बैठक में वाराणसी, बलिया, गाजीपुर, जौनपुर, चंदौली, मीरजापुर, सोनभद्र व भदोही जनपद से सैकड़ों की संख्या में उपस्थित कायस्थ प्रतिनिधियों ने वाराणसी स्नातक खंड से विधान परिषद सदस्य हेतु समाज हित में सदैव तत्पर रहने वाले एम.एल.सी. आशुतोष सिन्हा को पुनः भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प लिया, जिस हेतु पूरा कायस्थ समाज एकजुट है और प्रत्येक परिस्थितियों में तन मन धन से आशुतोष सिन्हा के साथ खड़ा है। बैठक में महासभा के सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने व कायस्थ पत्रिका के ज्यादा से ज्यादा सब्सक्राइबर बनाने के साथ ही संगठन विस्तार पर विशेष जोर दिया गया तथा आगामी दिनों में राजधानी लखनऊ में प्रादेशिक स्तर का एक वृहद कार्यक्रम करने का भी निर्णय लिया गया। इस क्षेत्रीय बैठक में मीरजापुर से महासभा के जिलाध्यक्ष एड. सुशील श्रीवास्तव के साथ रजत श्रीवास्तव, शिवम श्रीवास्तव, मधुर श्रीवास्तव, जगदीश श्रीवास्तव, मनोज श्रीवास्तव, दीपक श्रीवास्तव, मनीष श्रीवास्तव, सुनील श्रीवास्तव व अंजनी श्रीवास्तव ने प्रतिभाग किया, इसके अतिरिक्त मुख्य रूप से महासभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. शक्ति श्रीवास्तव, आरुणि चन्द्र सिन्हा, शैलेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, प्रदेश संरक्षक हरीश चन्द्र श्रीवास्तव, महामंत्री द्वय राकेश श्रीवास्तव व ज्ञान प्रकाश अस्थाना, वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रमोद निगम, डॉ. शरद चन्द्र श्रीवास्तव, युवा संभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभिनव श्रीवास्तव कृष्णा, राकेश श्रीवास्तव, शशिकांत श्रीवास्तव, एड. आनंद श्रीवास्तव, अर्पित श्रीवास्तव शानू, मनोज श्रीवास्तव, दिनेश श्रीवास्तव व संजय अस्थाना इत्यादि की विशेष सहभागिता रही।







