FATEHPUR NEWS: स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज हंसवा की प्रबंध समिति की बैठक रविवार को सिविल लाइंस स्थित प्रबंधक पीयूष खन्ना के आवास पर आयोजित हुई। बैठक में प्रबंध समिति के रिक्त अध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर चर्चा की गई। सभी सदस्यों की सहमति से अध्यक्ष पद का चुनाव 11 अक्टूबर, रविवार को सुबह 10 बजे विद्यालय परिसर में कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में प्रबंधक पीयूष खन्ना ने कहा कि विद्यालय में बेहतर शिक्षा और विद्यार्थियों को सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रबंध समिति की जिम्मेदारी है। उन्होंने विद्यालय के शैक्षिक स्तर को और बेहतर बनाने पर जोर दिया। सदस्य किशन मेहरोत्रा ने बताया कि सितंबर माह में स्वामी चन्द्रदास इंटर कॉलेज परिसर में नि:शुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किया जाएगा। इसमें विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं और शिक्षकों का नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाएगा। बैठक में प्रबंधक पीयूष खन्ना, सदस्य किशन मेहरोत्रा, भरत मानसिंह, नीरज कक्कड़, सुरेंद्र सिंह भदौरिया, प्रशांत श्रीवास्तव और सुशील कुमार साहू मौजूद रहे।







