Home उत्तर प्रदेश शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार, 458 वाहनों के चालान

शांति भंग की आशंका में 12 गिरफ्तार, 458 वाहनों के चालान

FATEHPUR NEWS: जिले में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस ने सोमवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की। शांति भंग की आशंका में पुलिस ने कुल 12 लोगों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय के समक्ष पेश किया। पुलिस के अनुसार गाजीपुर थाना क्षेत्र से चार, खागा से चार, बकेवर से दो और राधानगर थाना क्षेत्र से दो लोगों के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। इसके अलावा हुसैनगंज थाना पुलिस ने दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया। यातायात नियमों के उल्लंघन के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की। पुलिस ने 458 वाहनों का चालान किया, जबकि तीन वाहनों से कुल दो हजार रुपये का शमन शुल्क वसूला गया। एक वाहन को सीज भी किया गया।