Home उत्तर प्रदेश टीएससीटी – एनएससीटी पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री कृष्णा पासवान को सौंपा ज्ञापन

टीएससीटी – एनएससीटी पदाधिकारियों ने राज्य मंत्री कृष्णा पासवान को सौंपा ज्ञापन

FATEHPUR NEWS: टीएससीटी व एनएससीटी के संस्थापक विवेकानंद आर्य के निर्देशानुसार रविवार को संगठन के जिला एवं ब्लॉक पदाधिकारियों ने खागा विधानसभा की विधायक एवं राज्य मंत्री, पशुधन एवं दुग्ध विभाग कृष्णा पासवान को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान पदाधिकारियों ने शिक्षकों के लिए कैशलेस चिकित्सा सुविधा और भारतीय स्टेट बैंक के साथ हुए एमओयू को लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार जताया। ज्ञापन के माध्यम से संगठन ने कैशलेस चिकित्सा सुविधा को शिक्षकों के लिए आजीवन किए जाने तथा शिक्षकों को 15 दिन का विशेष अवकाश दिए जाने की मांग रखी। राज्य मंत्री कृष्णा पासवान ने टीएससीटी द्वारा शिक्षक हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। उन्होंने संगठन की कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी लेते हुए विशेष रूप से डीबीटी के माध्यम से जरूरतमंदों तक सीधे आर्थिक सहायता पहुंचाने की व्यवस्था को सराहनीय बताया। राज्य मंत्री ने पदाधिकारियों को आश्वासन दिया कि मांगों से संबंधित ज्ञापन मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने संगठन से जुड़ने की इच्छा भी व्यक्त की तथा जिले में आयोजित होने वाले आगामी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अपनी स्वीकृति प्रदान की। इस दौरान मौजूद लोगों ने भी टीएससीटी – एनएससीटी की ओर से शिक्षक हित में किए जा रहे कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम में जिला संयोजक धर्मेंद्र साहू, जिला मीडिया प्रभारी विपिन श्रीवास्तव, भास्कर द्विवेदी, जिला सहसंयोजक लाल महेंद्र, फराज उज जफर, विपिन सिंह गौर, रजनीश यादव, सहसंयोजक उदित नारायण, जिला सहसंयोजक उमेश, ब्लॉक प्रवक्ता मोहम्मद फारुख, अनुपम, विजय त्रिपाठी, अरुण पाल सहित संगठन के कई पदाधिकारी और सक्रिय सदस्य मौजूद रहे।