PRATAPGARH NEWS: क्षेत्रीय विधायक एवं कांग्रेस विधान मण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना के प्रयास से रानीगंज कैथौला बाजार में आधा दर्जन से अधिक सोलर लाइट लगने से व्यापारियों में प्रसन्नता देखी गयी। बाजार के जगमग होने से परशुराम चैराहा, सती धाम, रामजानकी मंदिर, हनुमान मंदिर सहित कई स्थानों पर सोलर लाइट लगायी गयी है। व्यापार मण्डल के अध्यक्ष जय प्रकाश जायसवाल, प्रधान ददन सिंह, कुंवर ज्ञानेन्द्र सिंह, शशीन्द्रनाथ शुक्ल, रामचन्द्र तिवारी, पप्पू तिवारी, रामलखन ओझा, सत्येन्द्र सिंह आदि ने विधायक के द्वारा बाजार को मिली सौगात पर खुशी जतायी है।







