VARANASI NEWS: रोटरी क्लब वाराणसी गंगा द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी महमूरगंज स्थित पाणिनी कन्या विद्यालय मे रक्षाबंधन का पर्व गुरुकुल की छात्राओं के साथ राखी बंधवाकर हर्ष उल्लास के साथ मनाया। इस अवसर पर दीपक अग्रवाल (चार्टर अध्यक्ष) ने बताया कि, पाणिनी कन्या में गुरुकुल की पढ़ाई एवं भारतीय संस्कृति की शिक्षा, दीक्षा देने हेतु विभिन्न प्रान्तों से आये सभी 180 बच्चों को प्रदान की जाती है । सभी बच्चों ने रोटरी सदस्यों को राखी बाधा, और रोटरी सदस्यों ने मिठाई, नमकीन आदि सभी को प्रदान किया, और उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि निर्वाचित गवर्नर, रो. दिनेश गर्ग ने कहा कि, रोटरी का उद्देश्य ही समाज सेवा करना है, और सभी के लिए काम करना है, आज संस्कृत के सबसे बड़े विद्यालय में आकर बच्चों को लगन के साथ शिक्षा, दीक्षा गुरुकुल की प्रदान की जा रही है। बच्चे यहां के बड़े होकर विभिन्न स्थानों पर आसीन हो जाते हैं, और उन्हें समाज में उचित स्थान प्राप्त होता है। रोटरी द्वारा एक जनरेटर की व्यवस्था में सहयोग करने का भी उन्होंने आश्वासन दिया। प्रारंभ में मंगलाचरण का पाठ एवं कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई। रक्षाबंधन के पर्व की महत्ता के बारे मे सभा संचालिका शालिनी साह ने विस्तार से बताया। उक्त अवसर पर सभी 180 बच्चों को मिठाई एवं नमकीन वितरित किया गया। पाणिनी कन्या विद्यालय के संचालन उसके द्वारा किये गए कार्यों पर बड़ी दीदी प्रिंसिपल द्वारा प्रकाश डाला गया। मुख्य अतिथि दिनेश गर्ग, विद्यालय के संचालिका बड़ी दीदी एवं छोटी दीदी का अंगवस्त्रम एवं उपहार द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष शशांक अग्रवाल द्वारा सभी का स्वागत किया गया। संयोजक धर्मेंद्र गोयल, सुधीर जायसवाल, लक्ष्मीकांत झा, निर्वाचित अध्यक्ष, रितेश कुमार, कोषाध्यक्ष, अशोक अरोड़ा, दीपक माली, प्रदीप कुमार, पीयूष साह, जय किशन खत्री उपस्थित रहे। धन्यवाद ज्ञापन प्रदीप वर्मा, सचिव द्वारा किया गया।







