Home उत्तर प्रदेश शांति भंग की आशंका में 24 गिरफ्तार, दो वांछित भी पकड़े गए

शांति भंग की आशंका में 24 गिरफ्तार, दो वांछित भी पकड़े गए

FATEHPUR NEWS: जनपद में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत शनिवार को विभिन्न थाना क्षेत्रों में कार्रवाई की गई। शांति भंग की आशंका में पुलिस ने कुल 24 व्यक्तियों को गिरफ्तार कर संबंधित न्यायालय/अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया। पुलिस के अनुसार थाना हथगांव, बिंदकी, खागा, बकेवर, कोतवाली नगर और राधानगर क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। इनमें हथगांव से एक, बिंदकी से एक, खागा से 11, बकेवर से चार, कोतवाली नगर से छह और राधानगर से एक व्यक्ति के खिलाफ धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। वहीं पुलिस ने वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए भी अभियान चलाया। इस दौरान थाना हुसैनगंज पुलिस ने एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। वहीं थाना सुल्तानपुर घोष पुलिस ने भी एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया। साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ भी पुलिस ने कार्रवाई की। अभियान के दौरान 340 वाहनों के चालान किए गए। दो वाहनों से कुल 2,000 रुपये का शमन शुल्क वसूला गया, जबकि एक वाहन को सीज किया गया। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है।